\

रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज


ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें कई बार आपकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों और सीरीज के नाम भी शामिल होते हैं. ऐसे में अगर सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने भी एक्शन से लेकर थ्रिलर तक ढेरों फिल्मों के ऐलान किए हैं. ये तेलुगु फिल्में हैं, जिनकी जी5 तेलुगु पर भरमार होने वाली है. चलिए बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में आ रही हैं.  

कनका दुर्गा

अल्लारी नरेश, काजल चौधरी और सुब्बाराजू स्टारर तेलुगु फिल्म ‘कनका दुर्गा’ जी5 तेलुगु पर रिलीज की जाएगी. इसकी अभी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है लेकिन फिल्म जी5 पर देखने के लिए मिलने वाली है.  इसका निर्देशन प्रदीप मद्दली ने किया है.

अल्लारी नरेश की 'कनका दुर्गा' का दमदार पोस्टर जारी, भक्ति और संस्कृति की कहानी लेकर आएगी फिल्म – अमृत संदेश

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ-अजय देवगन ने FDA के नोटिस का दिया जवाब, शाहरुख खान का अभी इंतजार

ऑब्जेक्शन माय लॉर्ड

अगर आप कोर्ट रूम ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं तो जी5 पर एक बेहतरीन कोर्ट रूम ड्रामा को रिलीज कर दिया गया है. इसका टाइटल ‘ऑब्जेक्शन माय लॉर्ड’ है. फिल्म में श्रीकांत मेका, मुकेश ऋषि और अनन्या शर्मा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. मुकेश ऋषि साउथ में पहली बार किसी फिल्म में दमदार वकील की भूमिका में हैं. इसका निर्देशन संतोष अय्यपन ने किया है. फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं.

Objection My Lord" Flames of Justice (टीवी एपिसोड 2026) - IMDb 

अनंत कालम

‘अनंत कालम’ एक तेलुगु फिल्म है, जिसमें सस्पेंस के साथ ही थ्रिल भी भरपूर देखने के लिए मिलता है. फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है. ये फिल्म जी5 तेलुगु पर रिलीज की जाएगी. इसका निर्देशन विजय मंजूनाथ ने किया है. फिल्म में पृथ्वीराज शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया है. ये मूलतः कन्नड़ थ्रिलर फिल्म है, जिसे तेलुगु में डब किया गया है.

The doors to #AnanthaKaalam are opening soon..., Stay tuned to Telugu Zee 5. #AnanthaKaalamOnZee5 #TeluguZee5 #WatchOnZee5, #TeluguZee5SlateLaunch

कूस मुनिसामी वीरप्पन

‘कूस मुनिसामी वीरप्पन’ चंदन तस्कर वीरप्पन के जीवन पर आधारित है. ये सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है. इसे जी5 पर तेलुगु के साथ ही तमिल, कन्नड़ और हिंदी में भी देख सकते हैं. ये एक क्राइम-थ्रिलर डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज है, जिसमें 6 एपिसोड्स हैं. इसका दूसरा सीजन है, जिसे जी5 पर रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: OTT पर धमाल मचाने आ रही तमिल फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’, जानें कब-कहां देख सकते हैं

ए क्वीन

जी5 पर जल्द ही सीरीज ‘ए क्वीन’ भी रिलीज की जाएगी. हालांकि, इसकी अभी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है. इसकी कहानी को लेकर भी सस्पेंस बरकरार रखा गया है लेकिन सस्पेंस से भरा इसका टीजर वीडियो जारी किया गया है, जो कमाल का इंटरेस्टिंग लगा.

श्रीमति

‘श्रीमति’ तेलुगु फिल्म है, जिसे जी5 पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इसकी भी रिलीज डेट अभी तक रिवील नहीं की गई है लेकिन इसकी रिलीज का जी5 से ऐलान किया जा चुका है. इसमें एक महिला की कहानी देखने के लिए मिलती है.

पंचनामा

‘पंचनामा’ तेलुगु की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा. इसे 11 सितंबर को ओटीटी पर देख सकते हैं. भरत निवास इसमें लीड रोल में हैं और अगर आप इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner