\

Video: समय रैना के शो में पहुंचे वरुण धवन, जमकर उड़ाया एक्टर का मजाक


मशहूर कॉमेडियन समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के मेहमान आए दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बनते रहते हैं. उनके शो पर अब तक कई बड़े स्टार्स अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं. वहीं अब जाने-माने एक्टर वरुण धवन भी उनके शो में पहुंच चुके हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें समय रैना और पैनल में बैठे लोग उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 में पहुंचे वरुण धवन

इन दिनों समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. ये शो नेटफ्लिक्स पर आता है. उनके अगले गेस्ट वरुण धवन होंगे. सामने आए प्रोमो में वरुण स्टेज पर एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए उसे एक्टिंग करने के लिए कहते हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ से रक्षाबंधन पर हुई गलती, अब हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- ‘भावनाओं में बहकर…’

वरुण धवन के कहने के बाद उस कंटेस्टेंट ने एक्टर से एक्टिंग के लिए सजेशन मांगा. इसके बाद पैनल में बैठे एक कॉमेडियन ने वरुण का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि वह (कंटेस्टेंट) तो एक्टिंग कर लेगा, पर वरुण का क्या? (हाथ से इशारा करते हुए)?’ ये सुनकर वरुण भी हंसने लगे और ऑडियंस ने भी इसे लेकर जमकर तालियां बजाई.

समय रैना ने उड़ाया वरुण के सिग्नेचर स्माइल का मजाक

आगे प्रोमो में दिखाया गया कि वरुण धवन स्टेज पर समय रैना को भी बुलाते हैं. फिर वरुण कहते हैं तुम दोनों लड़ो अभी, शो तुम्हरा है, पैसे हमें मिल नहीं रहे हैं.’ इसके बाद समय कहते हैं, ‘सब एक-एक जानवर बनते हैं.’ फिर वो बिना कुछ बोले वरुण धवन के सिग्नेचर स्माइल को कॉपी करते हुए नजर आते हैं. इस पर सभी लोग हंसने और तालियां बजाने लगते हैं. खुद वरुण भी हंस पड़ते हैं और फिर वो भी अपना सिग्नेचर इस्माइल करते हैं.

कब आएगा ये एपिसोड?

फैंस को अब इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि ये एपिसोड नेटफ्लिक्स पर 4 सितंबर को आएगा. नेटफ्लिक्स इंडिया ने प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बहस करने के लिए लाइफ बहुत छोटी है. बस कहो और आगे बढ़ो. ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ का ये एपिसोड कल सिर्फ नेटफ़्लिक्स पर.’

ये भी पढ़ें: अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी ‘हनुमान अंश’, जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner