बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. तापसी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का नाम ‘गांधारी’ क्यों रखा गया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
तापसी पन्नू का खुलासा
तापसी हाल ही में अपनी को-स्टार्स छाया कदम और मीता वशिष्ठ के साथ ABP न्यूज के सेट पर पहुंचीं, जहां तीनों एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने फिल्म की कहानी से लेकर अपने किरदारों और इससे जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी शेयर किए.
तापसी पन्नू ने क्या कहा?
इंटरव्यू में जब तापसी से पूछा गया कि उनकी फिल्म का नाम ‘गांधारी’ ही क्यों रखा गया है, तो उन्होंने इसके पीछे की बेहद दिलचस्प वजह बताई. तापसी ने कहा, ‘वो तो आपको राइटर से पूछना चाहिए, लेकिन मैंने भी उनसे इस बारे में बात की थी. ‘महाभारत’ में गांधारी जिस तरह से जानी जाती हैं, वो काफी पीछे थीं. उन्होंने आगे आकर कभी कुछ नहीं किया. वो युद्ध को रोक नहीं पाईं. पुत्र मोह में जो उनका कर्म था, उन्होंने वो नहीं किया. पति मोह ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी. कनिका (फिल्म की डायरेक्टर) के हिसाब से उस महिला को वो सम्मान नहीं मिला नहीं मिला. उन्होंने उस किरदार को इमेजिन किया है कि अगर आज गांधारी होतीं, तो कैसी होतीं.’
तापसी ने आगे कहा, ‘अगर गांधारी आज कलयुग में होतीं, तो इस बार अपना धर्म निभातीं. वो युद्ध रोकने के लिए खुद मैदान में उतरतीं. मैंने फिल्म में अपने पति के मोह में नहीं, बल्कि अपनी बेटी के लिए आंखों पर पट्टी बांधी है. मेरा किरदार इसे ही अपना हथियार बना रहा है और यही अंधापन उसका सबसे बड़ा शस्त्र होगा.’
ये भी पढ़ें:- ‘महिलाओं के कम कपड़े पहनने में क्या दिक्कत है?’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर रघु राम ने तोड़ी चुप्प
गुमशुदा बेटी की तलाश में तापसी पन्नू
बता दें कि ‘गांधारी’ में तापसी एक ऐसी (बानी) मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. फिल्म में तापसी आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी गुमशुदा बेटी की तलाश करती नजर आएंगी. इस दौरान वो कई दमदार एक्शन सीन्स भी करती दिखाई देंगी. फिल्म में तापसी की बेटी मिष्ठी का रोल मायरा शिवन निभा रही हैं.

‘गांधारी’ के बारे में जानिए
‘गांधारी’ में तापसी पन्नू के साथ इश्वक सिंह, जतिन सरना, छाया कदम, मीता वरिष्ठ और स्वास्तिका मुखर्जी जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन देवाशीष मखीजा ने किया है. इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है.

फिल्म की प्रोड्यूसर भी कनिका ढिल्लों ही हैं. हाल ही में ‘गांधारी’ एक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आ गई थी. दरअसल, मुंबई के लेखक कल्याण बांदी ने कनिका ढिल्लों पर कहानी चुराने का आरोप लगाया था. हालांकि, मेकर्स ने इन आरोपों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया था.
ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 20 में होगी मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान के शो में रीति तिवारी का नाम कंफर्म

