\

जाकिर खान लेकर आ रहे हैं शो ‘पापा यार’, नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को होगा धमाका


जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान अब अपनी कॉमेडी और दिल छू लेने वाली कहानियों के साथ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहे हैं. उनका स्पेशल शो ‘पापा यार’ पिता-बेटे के रिश्ते और उनकी निजी यादों पर आधारित है. अब शो की प्रीमियर डेट भी सामने आ गई है.

नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को होगा प्रीमियर
जाकिर खान का मशहूर स्टैंड-अप स्पेशल ‘पापा यार’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. ये उनकी पर्सनल लाइफ के एक्सपीरियंस के पर बेस्ड है. शो को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.  

बता दें, ‘पापा यार’ असल में पिता और बच्चे के उस रिश्ते की दिल को छू लेने वाली कहानी है जो समय के साथ बदलता रहता है. 

शो को लेकर क्या बोलें जाकिर खान ?
जाकिर खान ने कहा, ‘बचपन में, मैंने अपने परिवार और उनकी परंपराओं के खिलाफ बगावत की थी. मुझे अक्सर लगता था कि मैं उन सभी चीजों के उलट जा रहा हूं जो मेरे पिता मुझे सिखाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैं जिस बुनियाद पर खड़ा हूं, उसे उन्होंने ही अपनी सीख और उन सभी चीजों से बनाया है जो उन्होंने मुझे तब सिखाने की कोशिश की थी जब मैं उन्हें समझने के लिए बहुत छोटा था.’

ये भी पढ़ेंः ‘हनुमान अंश’ में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का किरदार, जानें कौन हैं विहान शेडगे

उन्होंने कहा, ‘पापा यार’ मेरे पिता और उन सभी पिताओं का शुक्रिया अदा करने का मेरा तरीका है जो चुपचाप हमारी पहचान बनाते हैं और अब, इतने सालों बाद, मैं उन्हें एक नए नजरिए और कहीं ज्यादा शुक्रगुजारी के साथ देखता हूं.’

शो को लेकर जताई उम्मीद
नेटफ्लिक्स पर ‘पापा यार’ के रिलीज होने के बारे में बात करते हुए जाकिर ने आगे कहा, ‘नेटफ्लिक्स की ग्लोबल पहुंच की वजह से, मुझे खुशी है कि ये बेहद निजी कहानियां अब हमारे घरों से बाहर भी पहुंच पाएंगी. मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर के लोग अपने परिवारों के साथ ‘पापा यार’ देखेंगे, साथ हंसेंगे, साथ महसूस करेंगे और जब ये खत्म होगा, तो शायद वे अपने पापा के बारे में सोचेंगे और उन्हें फोन करेंगे.’

ये भी पढ़ेंः Bigg Boss 20 में होगी मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान के शो में रीति तिवारी का नाम कंफर्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner