आर माधवन की हालिया रिलीज फिल्म ‘जीडीएन’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. हालांकि फैंस को इसकी ओटीटी रिलीजा का बेसब्री से इंतजार है. फाइनली इस बायोपिक ड्रामा की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. जानते हैं ये डिजिटल के किस प्लेटफॉर्म पर कब आएगी?
जीडीएन ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे?
सिनेमाघरों में दिखाए जाने के बाद आर माधवन की यह बायोपिक ड्रामा ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. यानी जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए वे अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. दरअसल ये फिल्म 4 सितंबर से ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसे हिंदी, तेलुगु,तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देखा जा सकेगा. इसी के साथ आविष्कारक जीडी नायडू की कहानी पूरे भारत में ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी.
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस फ़िल्म की रिलीज डेट कंफर्म करते हुए पोस्ट में लिखा है, , “ओरु मानुषन ओडा वाज़काई इंधा नातु ओडा वरालारु (एक व्यक्ति का जीवन इस देश का इतिहास है).” इसी के साथ फिल्म के पोस्टर पर इसकी स्ट्रीमिंग डेट 4 सितंबर मेंशन की गई है.
ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘टॉक्सिक’ की कमाई को लगा झटका, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Oru manushan oda vaazhkai indha naatu oda varalaaru 🙌🏼🔥 pic.twitter.com/Ga29ziMp1q
— Netflix India South (@Netflix_INSouth) September 2, 2026
जीडीएन’ के बारे में
आर माधवन ने जीडी नायडू की बायोपिक में लीड रोल प्ले किया है. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपनी पत्नी सरिता के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस भी किया है. 2022 की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के बाद, यह प्रोडक्शन हाउस और एक्टर के बीच एक और बायोपिक प्रोजेक्ट है. ‘जीडीएन’ में सत्यराज, जयराम, थम्बी रमैया, प्रियामणि और दुशारा विजयन भी अहम भूमिकाओं में हैं.
‘जीडीएन’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘जीडीएन’ को 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसका क्लैश अरुण मथेश्वरन की फिल्म ‘डीसी’ से हुआ था जिसमें लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में थे. हालांकि ‘जीडीएन’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले. सैकनिल्क ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक इसने दुनिया भर में लगभग 6.32 करोड़ रुपये की कमाई की. जहां सिनेमाघरों में इसका सफर खास नहीं रहा अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से माधवन की फ़िल्म को एक नई शुरुआत मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘हनुमान अंश’ का बजा डंका, ‘टॉक्सिक’ का हुआ बंटाधार, जानें- ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन
