भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. वो भले ही प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस हैं लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी फिसड्डी रहे हैं. वो कहते हैं ना कि ना वफा मिला ना सनम… ठीक वैसे ही पवन की लाइफ हो चुकी है. ‘भोजपुरी बवाल’ में कबूल चुके हैं कि उन्हें अकेला रहना खलता है. वहीं, कॉन्ट्रोवर्सी पवन का पीछा नहीं छोड़ती है. ऐसे में अब भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने एक्टर को लेकर बड़े दावे किए हैं और गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐसे हम नहीं सोशल मीडिया यूजर्स और यूट्यूबर्स का कहना है. चलिए बताते हैं मामला.
दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का सोशल मीडिया एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसी नाम नहीं लेती हैं लेकिन गंभीर आरोप के साथ ही शॉकिंग दावे भी करती हैं. वो हाल ही में ‘द अभय एंटरटेनमेंट’ के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. इस एपिसोड का वीडियो नहीं स्ट्रीम किया गया है लेकिन एक वीडियो क्लिप इसी इंटरव्यू की वायरल हो गई है.
यह भी पढ़ें: रंगीन और अतरंगी है ‘बिग बॉस 20’ का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
स्मृति सिन्हा का शॉकिंग दावा
इस वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस कहती हैं, ‘और जो भी फलाना स्टार, धमकाना स्टार अपने आपको बोलते हैं वो महीने के 25 दिन दारू में टुल्ल रहते हैं. मां के अलावा हर लड़की उनको नंगी दिखती है.’ वहीं, जब उनसे पूछा जाता है, ‘नॉर्थ के कलाकार की पहली पसंद भोजपुरी इंडस्ट्री क्यों नहीं है?’ तो इसके जवाब में स्मृति सिन्हा कहती हैं, ‘आप ये बताएं कि क्यों हो? अगर आप किसी को वेलकम करना चाहते हो तो पहले ये सब चीजों पर ध्यान दो. क्योंकि जब आपको लोग दूर से देखते हैं ना तो यही सब दिखता है. हमें ऐसा लगता है कि हमने ये कर दिया वो कर दिया. लेकिन बॉस आप पूरी इंडस्ट्री रिप्रेजेंट कर रहे हो. इस बात की जिम्मेदारी आपने आज तक नहीं समझी है.’
स्मृति सिन्हा हो रहीं ट्रोल
यही नहीं, स्मृति सिन्हा को सोशल मीडिया पर पवन सिंह के फैंस ट्रोल कर रहे हैं. जबकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके बयान को पवन सिंह से जोड़ा जा रहा है क्योंकि पवन पर ड्रिंक करने के आरोप पहले लग चुके हैं. कुछ यूट्यूबर्स ने तो ये तक कह दिया, ‘काम नहीं मिल रहा तो पवन सिंह पर आरोप लगाया जा रहा है.’ बहुतों ने इस पर सवाल उठाया है. अब इसकी सच्चाई क्या अभी तक सामने नहीं आई है. ना तो एक्ट्रेस ने क्लीयर किया है कि उन्होंने ये बयान किसके लिए दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ जो नहीं कर पाई वो इस मलयालम फिल्म ने कर दिया, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
पवन सिंह के साथ रही थी अफेयर की चर्चा
गौरतलब है कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा एक समय पर अच्छे दोस्त रहे हैं और दोनों के अफेयर की खबरें भी चर्चा में आ चुकी हैं. यहां तक कि उन पर पवन सिंह का घर तोड़ने का भी आरोप लग चुका है. उन्होंने न्यूज 18 हिंदी से बातचीत के दौरान खुद पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी. साल 2022 में उन्होंने उनके साथ एक वीडियो सॉन्ग किया था, ‘साड़ी से ताड़ी’ तभी उनके लिंकअप की खबरें रहीं था. इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि वो पवन का तलाक दो साल पहले यानी 2020 से चल रहा है जबकि वो काम 2022 में चार-पांच महीनों से कर रही हैं. तो ये आरोप बिल्कुल निराधार हैं.
अफेयर को लेकर स्मृति सिन्हा ने कहा था कि पवन सिंह की क्वालिटी ही उन्हें और लोगों से अलग करती है. वो अगर आंख भरकर ही किसी को देख लें तो न्यूज बन जाती है. इसका कुछ नहीं किया जा सकता है. एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर वो दोनों साथ में काम करने में कंफर्टेबल हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि कोई कुछ भी बोलेगे.
‘भोजपुरी बवाल’ में भी लगे आरोप
आपको बता दें कि पवन सिंह इन दिनों ‘भोजपुरी बवाल’ में दिखाई दे रहे हैं. इसमें काजल राघवानी ने उन पर गंभीर आरोप लगाया था कि एक्टर ने फिल्म में उनके साथ जबरन किसिंग सीन डलवाया था.
