करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ चुका है. 21 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो में अब सिर्फ 6 खिलाड़ी ट्रॉफी की रेस में बचे हैं. हर एपिसोड के साथ बढ़ते सस्पेंस और ट्विस्ट के बीच अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कौन ‘द ट्रेटर्स 2’ का विजेता बनेगा. आइए जानते हैं ‘द ट्रेटर्स 2’ के ग्रैंड फिनाले को आप कब और कहां देख सकते हैं.
कौन हैं ‘द ट्रेटर्स 2’ के 6 फाइनलिस्ट्स?
‘द ट्रेटर्स 2’ का ग्रैंड फिनाले 3 सितंबर को रात 8 बजे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. शो के आखिरी 6 फाइनलिस्ट्स में क्रिस्टल डी’सूजा, रिदा थराना, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और साहिल सलाथिया शामिल हैं. क्रिस्टल शुरुआत से ही ट्रेटर रही हैं, जबकि शाहनील गिल के बाहर होने के बाद रिदा थराना को एपिसोड 8 में ट्रेटर बनाया गया था. अब इन 6 खिलाड़ियों में कौन इनोसेंट है और कौन ट्रेटर, यही फिनाले का सबसे बड़ा सवाल है. इस गेम में आखिरी पल तक किसी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: रक्षाबंधन पर दिग्विजय देगा अनुपमा को सरप्राइज, अनु को खुद से दूर करेगा आर्यवर्धन
आखिर ‘द ट्रेटर्स’ का गेम है क्या?
‘द ट्रेटर्स’ एक ऐसा रियलिटी गेम शो है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स साथ मिलकर खेलते हैं, लेकिन शुरुआत में कुछ खिलाड़ियों को गुपचुप तरीके से ‘ट्रेटर’ बना दिया जाता है. बाकी कंटेस्टेंट्स ‘इनोसेंट’ होते हैं और उनका मकसद ट्रेटर्स को पहचानकर उन्हें गेम से बाहर करना होता है. वहीं, ट्रेटर्स का काम बाकी खिलाड़ियों को धोखा देकर एक-एक करके गेम से बाहर करना और खुद अंत तक पहुंचना होता है. हर दिन कंटेस्टेंट्स अलग-अलग टास्क करते हैं, जिसके जरिए प्राइज मनी बढ़ती है.
इसके बाद रात में ट्रेटर्स गुपचुप तरीके से किसी एक इनोसेंट खिलाड़ी को गेम से बाहर कर देते हैं. अगले दिन बाकी कंटेस्टेंट्स को सिर्फ इतना पता चलता है कि उनका एक साथी अब गेम का हिस्सा नहीं है. यही धोखे, रणनीति और भरोसे का खेल ‘द ट्रेटर्स’ को बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाता है.
ये भी पढ़ें:- हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फिर होगी वापसी, रिलीज हुआ दमदार टीजर
