अगस्त का आखिरी हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है. दअसल इस वीक कई मच अवेटेड फिल्में और धांसू सीरीज ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं. यानी हर उम्र के लोगों के लिए इस बार कुछ ना कुछ है. तो चलिए यहां 23 अगस्त से 30 अगस्त के बीच ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.
बंदर
बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और अन्य कलाकारों से सजी अनुराग कश्यप निर्देशित थ्रिलर फिल्म बंदर बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं अब ये ओटीटी पर रिलीज हो रही है. इसे 28 अगस्त से जी5 पर देख सकेंगे.
चुंबक
मॉर्डन अर्बल हाउसिंग सोसाइटी पर बेस्ड, ‘चुंबक’ एक मल्टी जनरेशनल कॉमेडी है, जिसमें सुमीत व्यास, नीना गुप्ता, देवेन भोजानी और अमायरा दस्तूर ने अहम रोल प्ले किया है. ये 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
जंगल टेल्स विद मोगली
जंगल में रहने वाले मशहूर मोगली और उसके एक्साइटिंग कारनामों पर आधारित ये हिंदी एनिमेशन सीरीज ओटीटी पर आ रही है. ये 28 अगस्त से ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी.
बबीता सिंह रिपोर्टिंग
ये एक पुलिस अधिकारी की कहानी, जो अपनी करीबी दोस्त की हत्या का पता चलने के बाद फिर से चर्चा में आती है ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ 28 अगस्त को रिलीज़ होगी। इस इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर में निमिषा सजयन और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
आई, नोबडी
पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘आई, नोबडी’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नही कर पाई. अब ये OTT पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इसे 25 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. ये रीजनल लैंग्वेज के अलावा हिंदी में भी अवेलेबल होगी.
एडल्ट्स सीज़न 2
एडल्ट्स सीज़न 2 में मलिक एलासल, लुसी फ्रेयर, जैक इननेन, अमिता राव और ओवेन थिएल फिर से अपने-अपने किरदारों में कमबैक कर रहे हैं. इस बार हंसी की डोज डबल होने वाली है. एडल्ट्स सीजन 2 को जियो हॉटस्टार पर 28 अगस्त से देख सकेंगे.
द व्हिस्पर मैन
रॉबर्ट डी नीरो और मिशेल मोनाघन स्टारर सीरियल किलर मिस्ट्री थ्रिलर 28 अगस्त को डिजिटल रूप से रिलीज़ होगी. जेम्स ऐशक्रॉफ्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म क नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.
ब्यूटी इन ब्लैक सीज़न 3
ब्यूटी इन ब्लैक का सीजन 3 कॉस्मेटिक्स और बच्चों की तस्करी पर बेस्ड है. इसमें एम्बर रेन स्मिथ, जेवियर स्मॉल्स और टेलर पॉलीडोर ने अहम रोल प्ले किया है. इसे 27 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.
माइकल
‘किंग ऑफ़ पॉप’ माइकल जैक्सन पर बनी अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बायोपिक ‘माइकल’ भी इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही है. इसे 29 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर इंग्लिश और हिंदी में देखे सकेंगे.
ग्रेवयार्ड सीज़न 3
ग्रेवयार्ड सीज़न 3 एर तुर्की थ्रिलर सीरीज है. इसमें सस्पेंस कूट कूटकर भरा है. इसे 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
जेपर्डी! मास्टर्स सीज़न 4
फेमस रियलिटी शो का नया सीजन और ज्यादा रोमांच, थ्रिल और नए कंटेस्टेंट्स के साथ लौट रहा है, इस बार ग्रैंड प्राइज के लिए मुकाबला और कड़ा हो गया है. जेपर्डी! मास्टर्स सीज़न 4 के नए एपिसोड 25 अगस्त से स्ट्रीम होंगे. इसे सोनी लिव पर देख सकेंगेय
द लास्ट सनराइज़
इसी नाम के नॉवेल पर आधारित, ‘द लास्ट सनराइज़’ एक ऐसे कॉलेज स्टूडेंट की कहानी है जिसे एक गंभीर बीमारी है. ईवा लोंगोरिया, माया रेफिको और फर्नांडो लिंडेज़ स्टारर ये इंग्लिश सीरीज 26 अगस्त को को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
लीन सीज़न 2
कॉमेडी शो के लीन के इस नए सीज़न में, लीन की कहानी तब आगे बढ़ती है जब 33 साल तक साथ रहने के बाद उसका पति उसे छोड़कर किसी दूसरी औरत के पास चला जाता है. इसके एपिसोड 27 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होंगे.
डार्क मैटर सीज़न 2
जोएल एडगर्टन के लीड रोल वाली ये थ्रिलर 27 अगस्त को आने वाले नए एपिसोड्स में नए ट्विस्ट और टर्न के साथ वापसी कर रही है, डार्क मैटर सीजन 2 को ओटीटी के प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी पर देखा जा सकेगा.
ये भी पढ़ें:-दूसरे संडे को सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने भी दिखाई तेजी, जानें- 10वें दिन का कलेक्शन


