banner

35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस


बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. वहीं अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां रिलीज हो रही है.

‘बंदर’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने 
5 जून की रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 28 अगस्त से  स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में बॉबी देओल के अवाला, सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद लीड रोल में हैं. ‘बंदर’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है.

ये भी पढ़ेंः ‘10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी’, Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें झूठे आरोपों और सोशल मीडिया ट्रायल जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है. इसकी कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसकी जिंदगी एक महिला के लगाए आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है. सच्चाई सामने आने से पहले ही लोगों की राय, मीडिया की नजर और समाज का दबाव उसकी जिंदगी को प्रभावित करने लगता है.

‘बंदर’ का कलेक्शन
‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई. फिल्म को देशभर में कम स्क्रीन मिलीं ‘बंदर’ ने सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन महज 50 लाख की कमाई की थी. दुनियाभर में 4.97 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 4.20 करोड़  रुपये का नेट कलेक्शन  किया है. फिल्म का बजट

बॉबी देओल ने जुलाई 2026 में रिलीज हुई यशराज बैनर की स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ में विलेन निभाई थी. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी लीड रोल में थी. भारी भरकम बजट वाली इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत और मिला-जुला रिस्पांस मिला था. वहीं एक्टर और सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायक’ में भी नजर आए थे.

ये भी पढ़ेंः अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner