banner

‘दुनिया मुझे ‘ट्रेटर’ की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द


बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं. रिया को साल 2020 में काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ा था. दरअसल एक्ट्रेस को अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी कुछ सहना पड़ा था. सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, दोनों को गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था.

 हालांकि कुछ महीने पहले, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन या सीबीआई ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर रिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. वहीं ‘द ट्रेटर्स’ के एक एपिसोड में रिया ने अपने उस मुश्किल दौर को बात की और कहा कि देश में सबसे ज्यादा ट्रोलिंग उन्ही की हुई है.

दुनिया मुझे ‘ट्रेटर’ की नजर से देखती है’
बता दे कि शो के पांचवें एपिसोड में, जब श्वेता तिवारी ने रिया से ‘ट्रेटर’ न होने की वजह बताने को कहा, तो रिया ने खुलकर कहा कि वह ‘ट्रेटर’ (गद्दार) क्यों नहीं हैं. रिया ने जवाब दिया, “मैं ‘ट्रेटर’ नहीं बनना चाहती. इसकी वजह ये है कि दुनिया पहले से ही मुझे ‘ट्रेटर’ की नजर से देखती है. क्या आप समझ रहे हैं? यह मेरी जिंदगी के पर्सनल एक्सपीरियंस से उपजी बात है. इसलिए मैं किसी शो में आकर अपनी मर्जी से किसी का ‘मर्डर’ नहीं करना चाहती. यह मेरे लिए बहुत बुरा होगा. लोग इस पर भद्दे मीम्स बनाएंगे.”

 

सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं’
रिया ने आगे कहा, “मैं देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं. आप सभी जानते हैं कि इसका क्या मतलब है? मैं ‘ट्रेटर’ नहीं हूं, आप सभी बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. यह असल ‘ट्रेटर’ से ध्यान भटकाने की कोशिश है. मेरे बारे में एक बात यह है कि मैं भीड़-चाल नहीं चलती और आसानी से किसी के इंफ्लूएंस में नहीं आती. लेकिन मेरी पर्सनैलिटी ऐसी है कि मैं लोगों को इंफ्लूएंस कर सकती हूं.” रिया इस एपिसोड मे वोट आउट नहीं हुई. लेकिन पारुल गुलाटी को शो से एविक्ट होना पड़ा. अब जो ट्रेटर्स बचे हैं उनमें कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा, और शाहनील गिल है.  

ये भी पढ़ें:-‘जना नायकन’ से ‘चेन्नई लव स्टोरी’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 5 धांसू साउथ फिल्में

शो में क्यों ट्रेटर नहीं बनना चाहती थीं रिया
बता दें कि शो में पहले जब होस्ट करण जौहर ने रिया से पूछा था कि क्या वो बचने के लिए इनोसेंट बनना चाहती हैं या ट्रेटर?  तो एक्ट्रेस ने साफ कहा था, “मैं इनोसेंट बनना चाहती हूं. इसी साल मुझे क्लीन चिट मिली है, इसी साल लोगों को पता चला है कि मैं निर्दोष हूं. बहुत देर तक शक में रही हूं तो अब मुझे वो इतना पसंद नहीं है. मैंने काफी साल कर लिया है.”

रिया ने क्या झेला? 
बता दें कि साल 2020 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को जेल की सजा और सोशल बायकॉट का सामना करना पड़ा था. पिछले साल, सीबीआई की इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट से अभिनेत्री को राहत मिली, क्योंकि उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था. अपने पिछले इंटरव्यू में रिया ने ये भी खुलासा किया था इस पूरे मामले के दौरान उन्होंने काफी मेंटल ट्रॉमा झेला और वे पीटीएसडी (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से जूझती रही थीं. 

ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘आवारापन 2’ बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा ‘कॉकटेल 2’ सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner