banner

फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई ‘जना नायकन’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ तक 8 नई फिल्में-सीरीज


 फाइडे, 21 अगस्त को ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आ गई है. मजेदार बात ये है कि इस बार कॉमेडी ड्रामा से लेकर एक्शन और रोमांटिक ड्रामा तक अलग-अलग जॉनर की फिल्में-सीरीज रिलीज हुई हैं यानी इस वीकेंड बोर होने का सवाल ही नहीं है. तो चलिए यहां फ्राइडे को रिलीज हुई सभी फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था और अब ये ओटीटी पर रिलीज हो गई है. 30 स्टार्स वाली अहम खान निर्देशित ये फिल्म 21 अगस्त, फ्राइडे से ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.

फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज

जन नायकन
यह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की राजनीतिक सफर शुरू करने से पहले की आखिरी फिल्म है. एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पूर्व पुलिस अधिकारी, वेट्री कोंडन (विजय) की कहानी है, जो भ्रष्ट सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं से लड़ते हुए अपने दोस्त की बेटी विजी (ममिता बैजू) को सेना के लिए तैयार करता है. ये फ्राइडे, 21 अगस्त से ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.

फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज

प्यार प्रेमा कल्याणम
यह एक रोमांटिक फैमिली कॉमेडी फ़िल्म है जिसे एलन ने डायरेक्ट किया है और इसमें वे सान्वी मेघना के साथ मुख्य भूमिका में भी हैं. कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की है जो शादी के बाद भी अपने परिवार के घर में ही रहती है, जिससे उसके नए पति को ‘घर- बनकर वहीं रहना पड़ता है. ये फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है.

चेन्नई लव स्टोरी
यह फ़िल्म निवेदिता (श्री गौरी प्रिया) की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब बिखर जाती है जब उसका मंगेतर अजय शादी तोड़ देता है. इस अचानक लगे झटके से उबरने और इमोशनली ठीक होने के लिए वह चेन्नई जाती है. ये सोनी लिव पर शुक्रवार से स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो गई है.

फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज

क्लीन अप कंपनी
क्लीन अप कंपनी’ एक डार्क-कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है, जो सारिबगंज नाम के एक भ्रष्ट बॉर्डर टाउन पर बेस्ड है. कहानी तीन दोस्तों राजू, स्वपन और गोल्डी की है, जो गलती से खतरनाक काम में फंस जाते हैं. ये 21 अगस्त, फ्राइडे से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. इसमें रवि किशन, अजितेश गुप्ता और जीशु सेनगुप्ता ने अहम रोल प्ले किया है. 

 

ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?

स्टिलवॉटर सीज़न 5
यह एक एनिमेटेड सीरीज है जो तीन यंग भाई-बहनों कार्ल, एडी और माइकल पर फोकस्ड है. वे स्टिलवॉटर नाम के एक समझदार और शांत पांडा के पड़ोस में रहते हैं. इसे एप्पल टीवी पर 21 अगस्त शुक्रवार से स्ट्रीम कर सकते हैं.

फेसिंग एल चापो
चावा कार्टास की डायरेक्ट की हुई यह मैक्सिकन एक्शन-क्राइम थ्रिलर दो लोकल पुलिस अफ़सरों की कहानी है, जो अपनी रूटीन ड्यूटी के दौरान एक चोरी की गाड़ी को रोकते हैं. बाद में, उन्हें पता चलता है कि वह गाड़ी एक कुख्यात कार्टेल सरगना, जोकिन “एल चापो” गुज़मैन की है. ये नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार,21 अगस्त से स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.

फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज

द डायनेस्टी: UConn हस्कीज़
तीन पार्ट्स में बनी यह स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री, मशहूर कोच जीनो ऑरिएमा की देखरेख में यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट की महिला बास्केटबॉल टीम के चार दशकों के शानदार सफर को दिखाती है. ये डॉक्यूमेंट्री 2025 में उनकी 12वीं नेशनल चैंपियनशिप जीत पर फोकस्ड है. ये 21 अगस्त, फ्राइडे से एप्पल टीवी पर स्ट्रीम हो गई है. 

 

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner