बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय खन्ना को साल 2025 की फिल्म ‘छावा’ से गजब की लोकप्रियता मिली थी. इसमें औरंगजेब के किरदार से वो छा गए थे. जबकि इसी साल रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार उनके लिए लाइफ बदलने वाला साबित हुआ था. वहीं अब अक्षय खन्ना अपने एक और किरदार से फैंस का दिल जीतने वाले हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ में वो असुरों के महान गुरु और पुरोहित शुक्राचार्य के किरदार से बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं. सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ चुकी है.
‘महाकाली’ को मिली बंपर ओटीटी डील
अक्षय खन्ना की फिल्म महाकाली की पहली झलक सोमवार, 24 अगस्त को मेकर्स ने शेयर की है. इसमें अक्षय के शुक्राचार्य वाले किरदार की झलक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वैसे आपको बता दें कि पहली झलक से पहले ही महाकाली की ओटीटी डील भी पक्की हो चुकी थी. तेलुगु123 की रिपोर्ट के मुताबिक महाकाली के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ एक बड़ी डील पक्की कर ली है. हालांकि अभी रकम का खुलासा नहीं हुआ है और ना ही ये बताया गया है कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म कब रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘हैवान’ से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
फिल्म सिनेमाघरों में उतरने के बाद दर्शकों के एंटरटेंटमेंट के लिए ओटीटी पर भी मौजदू रहेगी. अभी फिल्म की सिर्फ पहली झलक आई है और इससे पहले ही इसकी ओटीटी डील पक्की होना इस बात का सबूत है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज है.
थिएटर्स में कब रिलीज होगी महाकाली?
महाकाली एक तेलुगु फिल्म है. ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने इस फिल्म के लिए 8 जनवरी 2027 की रिलीज डेट लॉक की है. फिल्म का डायरेक्शन अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं. गौरतलब है कि इसके जरिए अपर्णा अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगी.
‘महाकाली’ में अक्षय के साथ कौन-कौन?
जहां अपर्णा इस फिल्म की डायरेक्टर हैं तो वहीं इस तेलुगु मूवी के प्रोड्यसूर हैं रिवाज दुग्गल. इस फिल्म का हिस्सा अक्षय के अलावा समुथिरकानी, राकेश बेदी, खुशबू सुंदर, श्रिया रेड्डी, रजत कपूर, नासर, मुरली शर्मा, पृथ्वीराज, भूमि शेट्टी और रोहित सराफ आदि भी हैं.
ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- ‘मैं भी काफी कंफ्यूज था


