आज ओटीटी के दौर में हर कोई अपनी पसंद की फिल्म घर बैठे आसानी से देख सकता है. इसी बीच पाकिस्तान में भारत की 3 फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है, जिनमें एक रोमांटिक फिल्म पिछले दो हफ्तों से नंबर 1 पर बनी हुई है. आइए जानते हैं पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.
नंबर 1 पर इस फिल्म का दबदबा
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट फिल्म मैं वापस आऊंगा नंबर एक है. ये फिल्म इस साल 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रोमांटिक ड्रामा में वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ लीड रोल में थे. फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के 1947 के बंटवारे के दर्द धूमती है. ये फिल्म पाकिस्तान में दो हफ्तों से टॉप पर है.
कॉकटेल 2 भी ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल
इस साल 19 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब ये फिल्म पाकिस्तान में भी खूब पसंद की जा रही हैं. ये पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट शामिल है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
ये भी पढे़ंः ‘मैं सबसे लकी हूं’, गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
सनी देओल की ‘इक्का’ का पाकिस्तान में जलवा
सनी देओल की फिल्म इक्का 6 हफ्तों से पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म इस साल डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आए हैं.
पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा ‘नंबर 1 पर है. दूसरे पर ‘द लास्ट हाउस’, तीसरे नंबर पर ‘कॉकटेल 2’, चौथे नंबर पर ‘ड्रॉप’, पांचवें पर ‘एक्सटिंक्शन’, छठे पर ‘स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम’, सातवें पर ‘द कॉल’, आठवें पर ‘इक्का’, नौवें पर ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ और 10वें नंबर पर ’72 ऑवर्स’ है.
ये भी पढे़ंः ‘धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी’, परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?


