banner

‘पेद्दी’ के बाद जान्हवी कपूर के हाथ लगा एक और साउथ प्रोजेक्ट, इस बार OTT पर मचाएंगी धूम


Janhvi Kapoor South OTT Debut: बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लगातार साउथ सिनेमा में भी काम कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस तेलुगु सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आई थीं. वहीं अब उनके हाथ साउथ में एक और प्रोजेक्ट लग गया है. बताया जा रहा है कि इसके जरिए वो साउथ सिनेमा में अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं.

साउथ में OTT डेब्यू करेंगी जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर साल 2018 से एक्टिंग फील्ड में हैं. बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस साउथ में जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे सुपरस्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर की हैं. साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद अब एक्ट्रेस साउथ में अपना ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज के जरिए करने जा रही हैं.

तेलुगु123 की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास तमिल सीरीज़ ‘कुरथी’ है. इसके जरिए वो अब बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर धूम मचाती हुई नजर आएंगी. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका डायरेक्शन सरकुनम करने वाले हैं. इसके अलावा सीरीज से जुड़ी कोई ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

पेद्दी' के बाद जान्हवी कपूर के हाथ लगा एक और साउथ प्रोजेक्ट, इस बार OTT पर मचाएंगी धूम

‘पेद्दी’ ने की थी 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई 

पिछली बार जान्हवी कपूर तेलुगु एक्टर राम चरण के साथ फिल्म पेद्दी में नजर आई थीं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 जून 2026 को रिलीज हुई थी. इस एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म में राम चरण ने पेद्दी नाम का किरदार निभाया था. जबकि जान्हवी के किरदर का नाम अचियम्मा था. इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी, लेकिन फिर भी ये ज्यादा सफल नहीं हुई, क्योंकि इसका बजट भी बहुत ज्यादा था. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में 366 करोड़ रुपये तक का ग्रॉस कलेक्शन किया था. 

इन प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगी जान्हवी कपूर

‘पेद्दी’ के बाद जान्हवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कुरथी के जरिए एक और कदम बढ़ाने जा रही हैं. इसके अलावा उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘दोस्ताना 2’ और ‘लग जा गले’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं. इनके अलावा वो जूनियर एनटीआर के साथ देवरा पार्ट 1 के बाद ‘देवरा पार्ट 2’ में भी दिखाई देंगी. जबकि एक्ट्रेस के पास एक अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म भी मौजूद है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner