Jio Hotstar Crime Vault Movies: ओटीटी आज एंटरटेनमेंट का अच्छा साधन हो चुका है. इस पर हर हफ्ते ही नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. ऐसे अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको जियो हॉटस्टार की क्राइम वॉल्ट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप बिल्कुल भी मिस ना करें. इसमें ‘झांसी सीजन 2’ और ‘लिंगम’ समेत कई फिल्में और सीरीज के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट.
झांसी सीजन 2
जियो हॉटस्टार की क्राइम वॉल्ट की लिस्ट में ‘झांसी सीजन 2’ भी उपलब्ध है. ये तेलुगु एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो हिंदी समेत 7 भाषाओं में ओटीटी पर पर अवेलेबल है. इस सीरीज का निर्देशन थिरु ने किया है. इसमें अंजलि, चांदनी चौधरी, आदर्श बालकृष्ण और राज अर्जुन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने के लिए मिलता है. इसके दो सीजन आ चुके हैं और दोनों के मिलाकर कुल 10 एपिसोड्स हैं.

काट्टान
तमिल सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘काट्टान’ भी जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है, जिसे हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में देखा जा सकता है. इस सीरीज को 27 मार्च, 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था. इसमें सस्पेंस थ्रिलर के साथ ही क्राइम भी देखने के लिए मिलता है. सीरीज में विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन और पार्वती थिरुवोथु जैसे कालाकार अहम रोल में हैं. इसमें 10 एपिसोड्स हैं और इसका निर्देशन एम. मणिकंदन ने किया है.

लिंगम
‘लिंगम’ तमिल की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें 8 एपिसोड्स हैं. ये जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है. इसमें अभिनेता कथिर और दिव्या भारती जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. कहानी एक ऐसे खिलाड़ी की दिखाई गई है, जो कबड्डी में अपना करियर बनाना चाहता है और एक बड़ा सरकारी अफसर बनना चाहता है. लेकिन हालात ऐसे आते हैं कि वो अंडरवर्ल्ड की राह पर निकल पड़ता है.

मारियो
‘मारियो’ एक एक्शन-क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. ये हिंदी फिल्म है, जिसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. 2 घंटे 14 मिनट की फिल्म क्राइम वॉल्ट की कैटेगरी में टॉप में ट्रेंड कर रही है. 2025 में आई इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर हिंदी में देखा जा सकता है.

विक्रम ऑन ड्यूटी
तेलुगु की एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘विक्रम ऑन ड्यूटी’ 2026 की बेहतरीन सीरीज में से एक है, जिसे जियो हॉटस्टार पर हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देखा जा सकता है. इस सीरीज में साइबर अपराध, अपहरण और मर्डर मिस्ट्री जैसी कहानी देखने के लिए मिलती है.

सर्च; द नैना मर्डर केस
‘सर्च; द नैना मर्डर केस’ सच्ची घटना पर आधारित क्राइम थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. ये हिंदी समेत तमिल, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली, मलयालम और मराठी भाषाओं में उपलब्ध है. इस सीरीज का पहला सीजन पिछले साल 2025 में आया था. इसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है. कोंकणा सेन शर्मा सीरीज में लीड रोल में हैं.

मिसेज देशपांडे
माधुरी दीक्षित ओटीटी के जरिए स्क्रीन पर एक बार फिर से छा गईं. जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध ये फिल्म हिंदी समेत तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल, बंगाली और मराठी भाषा में उपलब्ध है. इसके 6 एपिसोड्स हैं. इस सीरीज को 2025 में रिलीज किया गया था और इसे खूब देखा और पसंद किया गया.



