‘भोजपुरी बवाल’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत तेजप्रताप यादव के बर्थडे सेलिब्रेशन से हुई. तेजप्रताप यादव ने सुबह हवन किया. फिर शाम को पार्टी रखी. शाम की पार्टी के लिए तेजप्रताप ने अपने पिता लालू यादव को भी बुलाया. वो अपने पिता का पार्टी में इंतजार कर रहे हैं. इस एपिसोड में तो लालू यादव नहीं पहुंचे, लेकिन शो के प्रोमो सामने चुके हैं, जिनमें तेजप्रताप लालू यादव के साथ केक काटते हैं.
तेजप्रताप ने शो में कहा, ‘पहले जब बर्थडे मनाते थे तो सभी लोग होते थे. लेकिन अब फीका सा लग रहा है. पब्लिक तो है, पार्टी के लोग भी हैं. लेकिन घरवाले नहीं. पापा आ जाएंगे तो अच्छा लगेगा.’
दिनेश लाल यादव संग दिखे योगी आदित्यनाथ
शो में आगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नजर आए. दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ की रैली में योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया. उन्होंने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की.
वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी दिनेश लाल यादव को सराहा. उन्होंने रैली में कहा, ‘आज हमारा भारत पूरी दुनिया में एक नए भारत के रूप में लोहा मनवा रहा है. हरिहरपुर का संगीत घराना हिंदुस्तानी संगीत की, शास्त्रीय संगीत की परंपरा को एक मंच प्रदान कर रहा है और निरहुआ जैसे कलाकार भी भोजपुरी की मिठास को पूरी दुनिया के अंदर पहुंचाने का काम क रहे हैं. मैंने उनसे कहा कि कुछ फिल्मों की शूटिंग यहां भी करो और यहां के युवाओं को मौका दो. नए भारत के साथ नए उत्तरप्रदेश को भी आगे बढ़ना होगा.’
ये भी पढ़ें- ‘मां इंटि बंगारम’ अब हिंदी में ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म
वो शो में पवन सिंह का घर भी दिखाया गया.
काजल राघवानी हुईं इमोशनल
वहीं काजल राघवानी ने शुभांकर मिश्रा संग बातचीत की और कई खुलासे किए. काजल ने कहा, ‘जब पापा छोड़कर गए तो वो मेरे लिए सबसे मुश्किल मोमेंट था. वो पूरे परिवार को छोड़कर चले गए. उन्होंने मम्मी को बहुत मारा और परेशान किया. पता नहीं वो कैसे बदल गए. वो शराब पीने लगे थे. काश मैं उस वक्त सक्सेसफुल होती तो मम्मी को वो सब नहीं झेलना पड़ा. मैं 16 साल की थी तब. एत बार तो मेरे पापा ने मम्मी को लात मारी थी. जब पापा की हमें सबसे ज्यादा जरुरत थी तब ही वो छोड़कर चली गई. मैं पापा को बहुत मिस करती हूं. मैं उन्हें वापस बुलाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं आए.’
रिलेशनशिप में काजल ने खाई मार
आगे उन्होंने बताया, ‘मेरे साथ बहुत सारी गलत चीजें हुईं. मैंने भी बहुत मार खाई है, बिना किसी गलती के. लोगों ने बहुत बार हाथ उठाया. जब मुझे मारा गया था तब ये कहा गया था कि मैं तुम्हारी फैमिली को बर्बाद कर दूंगा. खत्म करवा दूंगा. तो फिर मैं डर गईं. मुझे पता था कि मैं कुछ बोलूंगी भी तो कोई मुझे सपोर्ट नहीं करेगा. तो मैं सब भूलकर फिर काम में लग गई. मेरे घर में एक मैं ही हूं जो अपनी फैमिली को चला रही हूं.’
शादीशुदा शख्स संग रिलेशनशिप पर काजल ने कहा, ‘मेरे घर में जो भी ईश्यू रहे तो वो मेरी फादर फिगर की केयर करते थे. तो मुझे ऐसा लगा कि ये ही एक है वो. यहां पर उनकी एक अलग स्टोरी चल रही थी मेरे सामने कि घर पर उनकी कोई नहीं सुनता. उनकी पत्नी से बन नहीं रही. बच्चे सिर्फ पैसे से प्यार करते हैं. तो मेरे सामने ये कहानी रखी गई थी. तो मैं और इमोशनल हो गई. वो शख्स भी तो जानता था न कि वो भी शादीशुदा हूं. वो मेरे साथ आते थे करवाचौथ मनाने. ‘

ये भी पढ़ें- जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी थी चोट, कल हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी
आगे काजल ने कहा, ‘मैं जिसके साथ रिलेशनशिप में थी वो भी हीरो थे. उन्होंने मुझे मारा तो मैंने भी उन्हें मारा था लेकिन फिर उन्होंने मुझे बहुत मारा और मुझे पटका भी. मेरा उनके साथ ब्रेकअप हुआ क्योंकि उन्होंने मुझे चीट किया.’ काजल ने इस एपिसोड में 2 अलग-अलग रिलेशनशिप की बात की.
अगले साल शादी कर रही हैं
काजल ने भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली संग विवाद पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मुझे दिनेश जी के साथ फिल्मों में से उन्होंने निकलवा दिया था, मेरे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने ये बताया था. तो मैंने आम्रपाली से ये ही पूछा था. मुझे आम्रपाली और दिनेश जी के बॉन्ड से दिक्कत नहीं है. बस मेरे काम पर बात न आए.
इसके बाद काजल ने बताया कि उनका रिश्ता पक्का हो गया है और वो अगले साल शादी करने जा रही हैं. अगले एपिसोड में जन्नत जुबैर भी शो में दिखीं. उन्हें पवन सिंह के साथ देखा गया. वहीं आम्रपाली की मम्मी ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी.


