इस वीक ओटीटी पर साउथ की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा तक शामिल हैं जो आपको इस पूरे हफ्ते जबरदस्त एंटरटेनमेंट देंगी. अगर आप साउथ फिल्मों और सीरीज के शौकिन हैं तो यहां आप इस वीक रिलीज हो रही साउथ फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.
कट्टालान
कट्टालान मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर है और इसे पॉल जॉर्जर ने निर्देशित किया है. फिल्म में एंटनी वर्गीस पेपे, सुनील, कबीर दुहान सिंह, जगदीश, दुशारा विजयन, हिप्स्टर, हनान शाह, लोकेश कनगराज (कैमियो), अल्फोंस पुथरन (कैमियो) ने अहम रोल प्ले किया है. इसे मनोरमामैक्स पर 13 अगस्त से स्ट्रीम कर सकेंगे.

‘बिग बॉस तेलुगु 10 – अग्निपरीक्षा’ऑ
‘बिग बॉस तेलुगु 10 – अग्निपरीक्षा’ रियलिटी टीवी सीरीज ‘बिग बॉस तेलुगु सीज़न 10’ का एक खास डिजिटल प्री-शो और स्पिन-ऑफ है. यह खास कॉम्पिटिशन सिर्फ शॉर्टलिस्ट किए गए आम लोगों (कॉमनर्स) के लिए बनाया गया है, ताकि वे नागार्जुन अक्किनेनी के होस्ट किए जाने वाले शो के मेन ‘बिग बॉस’ घर में एक खास जगह पाने के लिए मुकाबला कर सकें. इसे जियो हॉटस्टार पर 15 अगस्त से देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: ‘कॉकटेल 2’ से ‘भारत भाग्य विधाता’ तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘शेफ़ मंत्रा प्रोजेक्ट USA’
‘शेफ़ मंत्रा प्रोजेक्ट USA’ में अमेरिका में रहने वाले कंटेस्टेंट्स के साथ किचन की मज़ेदार चुनौतियाँ, क्रिएटिव कुकिंग और कॉमेडी देखने को मिलेगी. इस तेलुगु ड्रामा में सुमा कनाकला, जीवन कुमार नजर आएंगे. ये 13 अगस्त से अहा वीडियो पर स्ट्रीम होगा.
‘बिग बॉस तमिल 10 – द कॉमन मैन’
‘बिग बॉस तमिल 10 – द कॉमन मैन’, बिग बॉस तमिल सीजन 10 का एक डिजिटल प्री-शो है, जिसे विजय सेतुपति होस्ट करेंगे. इस प्री-शो में मुख्य शो के लिए आम लोगों को कंटेस्टेंट के तौर पर चुना जाएगा. इसे जियो हॉटस्टार पर 16 अगस्त से स्ट्रीम कर सकेंगे.
‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’
‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’ की कहानी अरविंद नाम के एक युवा, मॉडर्न कॉर्पोरेट प्रोफेशनल की है जो पक्के तौर पर मानता है कि घर से काम करना ही बड़ी कामयाबी की कुंजी है. जब वह अपने गांव से दूर रहकर काम करने का फैसला करता है, तो उसकी कंफर्टेबल और टेक्नोलॉजी बेस्ड लाइफस्टाइल का टकराव गांव के पारंपरिक मूल्यों से होता है. इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में त्रिगुण, पायल राधाकृष्ण, अनीश कुरुविला, शिवाजी राजा, हर्ष वर्धन, सत्य कृष्णन और हर्ष चेमुडु अहम रोल में नजर आएंगे. मधुदीप चेलिकानी इस फिल्म को 14 अगस्त, 2026 से सनएनएक्सटी पर देख सकेंगे.
‘बिग बॉस मलयालम 8 – अग्निपरीक्षा’
मोहनलाल द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘बिग बॉस मलयालम सीज़न 8’ के शुरू होने से पहले, ‘बिग बॉस मलयालम 8 – अग्निपरीक्षा’ नाम का एक स्पिन-ऑफ और डिजिटल प्री-शो प्रीमियर होने जा रहा है, जिसमें मुख्य घर के लिए आम लोगों को कंटेस्टेंट के तौर पर चुना जाएगा. इसे जियो हॉटस्टार पर 15 अगस्त, 2026 से स्ट्रीम कर सकेंगे.
‘आरूपी’
‘आरूपी’ एक बदला लेने वाली यक्षिणी की कहानी है, जिसे कभी आर्यनट्टू एस्टेट में एक गुड़िया के अंदर कैद कर दिया गया था और दो चोर गलती से उसे आजाद कर देते हैं और फिर भयानक घटनाओं का दौर शुरू होता है. इस सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर का निर्देशन अभिलाष वारियर ने किया है. इसमें वैशाख रवि, नेहा चावला, जॉय मैथ्यू, सिंधु वर्मा, साक्षी बडाला, कन्नन सागर और नेबू अब्राहम अहम रोल में नजर आएंगे. इस मलायलम फिल्म को प्राइम वीडियो पर 14 अगस्त से देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें:-DC Box office: ‘स्पाइडर मैन’ के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड


