अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है. करण जौहर का ये शो 13 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसका नया स्नीक पीक सामने आ गया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच खूब शक, बहस और इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है.
‘द ट्रेटर्स’ का स्नीक पीक हुआ रिलीज
प्राइम वीडियो ने ‘द ट्रेटर्स’ का नया स्नीक पीक शेयर किया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ता शक, बहस और इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहे हैं. हर कोई दूसरे की वफादारी पर सवाल उठा रहा है और ट्रेटर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में शो के अंदर का माहौल हर दिन और गरमाता जा रहा है.
रिया चक्रवर्ती ने दी ये सलाह
नए स्नीक पीक में रिया चक्रवर्ती बाकी कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर गेम खेलने की सलाह देती नजर आ रही हैं. वो कहती हैं, ‘भेड़चाल में खेलोगे, तो इनोसेंट जाते जाएंगे.’ एक्ट्रेस का इशारा इस बात की ओर है कि बिना सोचे किसी की बात मानना गेम में भारी पड़ सकता है.
‘कोई औकात नहीं है इनोसेंट्स की…’
वहीं, अभिषेक मल्हान इस बात से परेशान नजर आते हैं कि इनोसेंट्स ट्रेटर्स को पहचान क्यों नहीं पा रहे हैं. वो सवाल करते हैं कि आखिर कौन ट्रेटर को ढूंढ रहा है और क्या किसी को इसका कोई अंदाजा भी है. गुस्से में अभिषेक कहते हैं, ‘कोई औकात नहीं है इनोसेंट्स की.’
मल्लिका शेरावत हुईं इमोशनल
शो के ट्रेलर में अपने अंदाज में गेम खेलने की बात कहने वाली मल्लिका शेरावत स्नीक पीक में काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. वो नाश्ते के दौरान रोती हुई दिखाई देती हैं. मल्लिका शेरावत कहती हैं, ‘इट्स टू विकेड, या.’ बाद में वो कहती हैं कि इस गेम में धोखा अपनी हद पार कर चुका है.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
इस बीच परुल गुलाटी को मल्लिका शेरावत, क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना और श्वेता तिवारी को रोता देखकर मजाक करते हुए देखा जा सकता है. वो कुल्लू से कहती हैं, ‘वो रो रही है… और वो टीवी एक्ट्रेस है. ओह माय गॉड, ये बिना ग्लिसरीन के रो सकती हैं.’
परुल-अभिषेक के बीच भी हुई नोकझोंक
शो में परुल गुलाटी और अभिषेक मल्हान के बीच भी मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है. परुल खुद की तुलना राजमा में करी के मसाले से करते हुए कहती हैं, ‘राजमा में बहुत ज्यादा करी है… बिल्कुल वैसे ही जैसे मुझे पसंद है.’ इस पर अभिषेक भी उन्हें जवाब देते हुए कहते हैं, ‘मुझे क्या फर्क पड़ता है कि तुम कढ़ी हो या सांभर… ये क्या है यार?’
मल्लिका अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी को बताया ट्रेटर
ट्रेटर्स को पहचानने की कोशिश में कंटेस्टेंट्स खुलकर एक-दूसरे के नाम लेने लगे हैं. मल्लिका शेरावत बिना झिझक मुन्नवर फारूकी का नाम लेते हुए कहती हैं, ‘मुन्नवर ट्रेटर है.’ वहीं, साहिल सलाथिया को श्वेता तिवारी और रिया चक्रवर्ती पर शक है. वो कहते हैं, ‘मुझे लगता है श्वेता और रिया ट्रेटर्स हैं.’ स्नीक पीक से साफ है कि आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच और भी ज्यादा टकराव देखने को मिल सकता है.
कौन-कौन हैं ‘द ट्रेटर्स 2’ में?
‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुन्नवर फारूकी, परुल गुलाटी, प्रिश और रणवीर बराड़ जैसे सेलेब्स नजर आएंगे.
इनके अलावा रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शहनिल गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडस मौफाकिर और तान्या पुरी भी शो का हिस्सा हैं. ‘द ट्रेटर्स 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर होगा.
ये भी पढ़ेंः असम में 35 घर बनाने के लिए गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख, सलमान-रणदीप भी कर रहे पीड़ितों की मदद


