बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आई थीं. ये यशराज फिल्म्स की एक स्पाई फिल्म थी. इसमें आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दी थीं. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल पाई. अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इसकी ओटीटी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का ऐलान कर दिया गया है.
कब और कहां रिलीज होगी ‘अल्फा’?
अल्फा को ओटीटी पर फैंस नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त से देख पाएंगे. इस फिल्म में आलिया के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने भी लीड रोल निभाया है. पहले से ही खबरें थीं कि अल्फा नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त को दस्तक देगी. हालांकि ऑफिशियल ऐलान का इंतजार था.
अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने खुद अपने सोशल मीडिया से इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है. नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘तैयार हो जाइए अल्फा गैंग में शामिल होने के लिए. 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर ‘अल्फा’ देखें.’
ये भी पढ़ें: बहन की शादी में फूट-फूटकर रोए थे अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर ने शेयर किया इमोशनल Video
दमदार है ‘अल्फा’ की कास्ट, फिर भी नहीं चला जादू
अल्फा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म है. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जैसी दमदार एक्ट्रेसेस के अलावा मूवी में अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे दमदार एक्टर्स भी नजर आए थे. फिल्म में बॉबी ने एक निर्दयी विलेन का किरदार निभाया था. हालांकि दमदार कास्ट होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बूटी तरह पिट गई थी. वहीं इसमें ऋतिक रोशन ने कैमियो भूमिका निभाई थी.
99 करोड़ हुई थी ‘अल्फा’ की कमाई
अल्फा ने सिनेमाघरों में 3 जुलाई को दस्तक दी थी. यशराज फिल्म्स की इस मूवी को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था. जबकि इसके डायरेक्टर थे शिव रवैल. फिल्म का ट्रेलर आते ही इसे निगेटिव रिव्यू मिलने लगे थे और फिल्म की कमाई पर भी इसका असर पड़ा.
अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अल्फा’ का बजट करीब 130 करोड़ रुपये था और ये फिल्म दुनियाभर की कमाई जोड़ने के बावजूद 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 70.05 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 99.10 करोड़ रुपये हुआ था.
ये भी पढ़ें: ‘मैं इनोसेंट थी और इनोसेंट रहूंगी’, ‘द ट्रेटर्स 2’ से एविक्शन के बाद इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती

