केजीएफ फ्रैचाइजी के बाद यश ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमबैक किया है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉनस मिला है. इसी के साथ फैन्स अब ये जानने के लिए भी एक्साइटेड हैं कि यश की इस धमाकेदार फिल्म को ओटीटी पर घर बैठे कब देखा जा सकेगा. और किस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसके डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं? चलिए इस रिपोर्ट में ‘टॉक्सिक’ रिलीज की सारी डिटेल्स जानते हैं.
‘टॉक्सिक’ के स्ट्रीमिंग राइट्स किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे?
फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 ने सभी भाषाओं में ‘टॉक्सिक’ के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स मोदी रकम में खरीद लिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक प्लेटफॉर्म ने 235 करोड़ रुपये की डील में राइट्स हासिल कर लिए हैं. हालांकि फिल्म मेकर्स ने अभी तक ‘टॉक्सिक’ के ओटीटी डील को ऑफिशयली कंफर्म नहीं किया है और न ही स्ट्रीमिंग की तारीख का ऐलान किया है.

‘टॉक्सिक’ OTT पर कब रिलीज़ होगी?
अभी तक, ”टॉक्सिक” की ओटीटी रिलीज़ की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. ये फ़िल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये थिएट्रिकल सफर खत्म करने के बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी. आमतौर पर, बड़े बजट की फिल्में स्ट्रीमिंग पर आने से पहले चार से आठ हफ्ते तक सिनेमाघरों में दिखाई जाती हैं.
ये भी पढ़ें:-यश की ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
‘टॉक्सिक’ की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘टॉक्सिक’ की स्टार कास्ट
‘टॉक्सिक’ में यश ने डबल रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत शामिल हैं. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक्शन, ड्रामा और क्राइम का ब्लेंड है. बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और पैन-इंडिया रिलीज़ के कारण, यह यश के करियर के सबसे मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक रही है. फिलहाल, दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं, वहीं जो लोग इसके डिजिटिल प्रीमियर का इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें इसकी ओटीटी रिलीज़ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:-टॉक्सिक’ने बिगाड़ा ‘आवारापन 2’ का खेल, 13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई

