ओटीटी लवर्स के लिए ये फ्राइडे काफी मस्ती से भरा रहने वाला है. दरअसल इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई नई और एक्साइटिंग फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है जो अलग-अलग जॉनर की है. यानी वीकेंड पर बिंज वॉच के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. चलिए यहां जानते हैं फ्राइडे को ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.
बंदर
अनुराग कश्यप की डायरेक्ट की हुई यह जबरदस्त क्राइम थ्रिलर समर मेहरा (बॉबी देओल) की जिंदगी पर बेस्ड है. समर टीवी का एक ऐसा स्टार है जिसका करियर ढलान पर है और उसकी दुनिया तब बिखर जाती है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड उस पर रेप का आरोप लगाती है. बेरहम मीडिया ट्रायल के बीच समर को भारत की एक कठोर और खचाखच भरी जेल में डाल दिया जाता है, जबकि उसकी बहन बाहर रहकर उस कानूनी सिस्टम से लड़ती है जो उनके खिलाफ लगता है.

चुंबक
मुंबई के चॉल वाले इलाके में सेट, ‘चुंबक’ एक दिल को छू लेने वाला ड्रामा है. यह कहानी एक ही छत के नीचे साथ रहने वाले पांच अलग-अलग परिवारों की जिंदगी को दिखाती है. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार, 28 अगस्त से एंजॉय कर सकते हैं.
बबीता सिंह रिपोर्टिंग
बबीता “बेबी” सिंह (निमिषा सजयन) एक नई पुलिस अफ़सर है, जो अपने होमटाउन में अपनी भाभी की गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए खुद को सस्पेंड करवा लेती है. लेकिन जब उसके बचपन के दोस्त बंसी (बरुण सोबती) की हत्या हो जाती है तो सच का पता लगाने के पक्के इरादे के साथ, बबीता खुद जांच शुरू करती है और उसे परिवार के धोखे और बरसों से दबे राजों का एक उलझा हुआ जाल पता चलता है. इसे फ्राइडे 28 अगस्त से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
पार्ट-टाइमर्स
यह तेलुगु ‘स्लाइस-ऑफ-लाइफ’ सीरीज सिंधु और तेजु (तनुजा पुट्टास्वामी और ज्ञानेश्वरी कंद्रेगुला) के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों रूममेट्स हैं, जिनकी पर्सनैलिटी और बैकग्राउंड बिल्कुल अलग-अलग हैं, फिर भी उनके बीच एक अनोखी दोस्ती हो जाती है. अपने मतभेदों और रोजमर्रा की चुनौतियों के बावजूद, दोनों महिलाओं का एक ही मकसद है अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना. इसे जियो हॉस्टार पर फ्राइडे से देख सकते हैं. इसे जी5 पर फ्राइडे से देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-यश की ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
डार्क मैटर सीजन 2
इस साइंस-फ़िक्शन सर्वाइवल थ्रिलर के दूसरे सीजन में, जेसन डेसन (जोएल एडगर्टन) कई नए रहस्यों का सामना करते हैंय ब्लेक क्राउच के 2016 के नॉवेल पर आधारित यह सीरीज दिखाती रहती है कि कैसे एक फैसला पूरी जिंदगी और उसके आगे भी सब कुछ बदल सकता है. इसे एप्पल टीवी पर फ्राइडे, 28 अगस्त से स्ट्रीम कर सकते हैं.

द व्हिस्पर मैन
‘द व्हिस्पर मैन’ में, एडम स्कॉट ने टॉम कैनेडी का किरदार निभाया है. वो क्राइम राइटर है और अपनी पत्नी को खो चुका है. उसका आठ साल का बेटे अगवा हो जाता है जिसके बाद वो अपने अलग हो चुके पिता (रॉबर्ट डी नीरो) जो एक पूर्व पुलिस अधिकारी हैं और डीआई अमांडा बेक (मिशेल मोनाघन) से मदद मांगता है.. इसके बाद ‘व्हिस्पर मैन’ के नाम से कुख्यात और दोषी ठहराया गया सीरियल किलरको लेकर बड़ा खुलासा होता है. इसे नेटफ्लिक्स पर फ्राइडे, 28 अगस्त से स्ट्रीम कर सकते हैं.

अनबे डायना
‘डायना’ चेन्नई के पेरंबूर इलाके में सेट एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म हैं. इसकी कहानी चिरुमामिल्ला सीता कृष्णा, यानी सीएसके (पारी इलावझगन) की है, जो एक शर्मीले तेलुगु एथलेटिक्स कोच हैं और अपनी बिंदास एंग्लो-इंडियन पड़ोसी, डायना डिसूजा (राम्या रंगनाथन) के प्यार में पड़ जाते हैं. जब डायना भी उनके प्यार का जवाब देने लगती हैं, तो उनके पनपते रोमांस के सामने एक बड़ी मुश्किल आती है. सीएसके की वाली मां उन्हें अलग करने की कोशिश करती हैं. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं.

ग्रेवयार्ड सीजन 3
तुर्की के स्लो-बर्न क्राइम ड्रामा ‘ग्रेवयार्ड’ के तीसरे सीजन में, इंस्पेक्टर ओनेम ओजुल्कु (बिर्से अकाले) और उनकी पुरानी स्पेशल यूनिट एक पेचिदा नए केस की जांच के लिए ना-ना करते हुए भी फिर से एक साथ आते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, टीम को एक चौंकाने वाली सच्चाई का पता चलता है. इसे भी शुक्रवार, 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

ऑल द ट्रुथ इन माई लाइज
एलिसाबेट बेनावेन्ट के बेस्ट-सेलिंग नॉवेल पर बेस्ड ‘ऑल द ट्रुथ इन माई लाइज’ छह करीबी दोस्तों की कहानी है जो बैचलर ट्रिप पर जाते हैं. लेकिन जैसे-जैसे सफर आगे बढ़ता है, पुराने राज, दबी हुई फीलिंग्स और तनाव सामने आने लगते हैं, जिससे उनकी ट्रिप सच से भरे बुरे सपने में बदल जाती है. इसे फ्राइडे 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-टॉक्सिक’ने बिगाड़ा ‘आवारापन 2’ का खेल, 13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई

