अमेजन प्राइम वीडिया का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, सस्पेंस और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, लेकिन इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, ‘द ट्रेटर्स 2’ से रिया इविक्ट हो गई हैं.
इनोसेंट थीं रिया चक्रवर्ती
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में रिया ने बतौर इनोसेंट हिस्सा लिया था, लेकिन वो अपने को-कंटेस्टेंट्स को यकीन नहीं दिला पाईं कि वो ट्रेटर नहीं हैं. आठवें एपिसोड में ‘सर्किल ऑफ शक’ के दौरान रिया को सबसे ज्यादा वोट मिले और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. एविक्शन के दौरान रिया काफी इमोशनल हो गईं. शो से बाहर होने से पहले रिया ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स के लिए इमोशनल स्पीच दी.

हम शो के बाहर भी दोस्त रहेंगे…
उन्होंने कहा, ‘मैंने आप सभी के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया. आप सभी मेरा दूसरा परिवार बन गए. मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं. अगर मैंने सर्किल ऑफ शक में किसी पर उंगली उठाई हो, चाहे वो क्रिस्टल डिसूजा, साहिल सलाथिया या मल्लिका शेरावत हों, तो मुझे माफ करना, लेकिन ये सिर्फ एक गेम है और मुझे उम्मीद है कि हम शो के बाहर भी दोस्त रहेंगे.’
मैं इनोसेंट हूं, हमेशा थी और हमेशा रहूंगी…
इसके बाद जब शो के होस्ट करण जौहर ने रिया से उनकी पहचान बताने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा, ‘ये सब कुछ डेजा वू जैसा लगा. रोजेज आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू. मैं अपने चैप्टर टू में हूं. हाउ डेयर यू? मैं इनोसेंट हूं. हमेशा थी और हमेशा रहूंगी.’ रिया की इस बात ने वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स को भी भावुक कर दिया. बता दें कि शो में इस समय क्रिस्टल डीसूजा और रिदा थराना ट्रेटर्स हैं.
‘दुनिया पहले ही मुझे गद्दार समझती है’
शो के पांचवें एपिसोड में भी रिया ने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करते हुए बताया था कि वो ट्रेटर क्यों नहीं बनना चाहतीं. श्वेता तिवारी के सवाल पर रिया ने कहा था, ‘मैं ट्रेटर नहीं बनना चाहती. इसकी वजह ये है कि दुनिया पहले ही मुझे गद्दार समझती है. समझ रहे हो? ये मेरी पर्सनल लाइफ जर्नी से जुड़ा है. इसलिए मैं किसी शो में आकर अपनी मर्जी से किसी का कत्ल नहीं करना चाहती. ये मेरे लिए बहुत बुरा होगा. लोग मेरे ऊपर गंदे मीम्स बनाएंगे.’
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ से होता क्लैश तो ‘टॉक्सिक’ पहले दिन ही फ्लॉप थी’, यश की फिल्म को लेकर यूजर्स ने कहा ये
मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली इंसान हूं…
उन्होंने आगे कहा था, ‘मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली इंसान हूं. आप सभी जानते हैं इसका क्या मतलब है? मैं ट्रेटर नहीं हूं, आप सभी बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. ये उस इंसान से ध्यान भटकाने की कोशिश है जो असल में ट्रेटर है. मेरे बारे में एक बात ये है कि मैं भीड़ के साथ नहीं चलती और आसानी से किसी के प्रभाव में नहीं आती.’
2020 के बाद बदली रिया की जिंदगी
साल 2020 रिया चक्रवर्ती की जिंदगी का बेहद मुश्किल दौर रहा. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को लंबे समय तक विवादों और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा. सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. हालांकि, सुशांत की मौत से जुड़े मामले में कुछ महीने पहले सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की. रिपोर्ट में रिया के खिलाफ लगे आरोपों को सही नहीं पाया गया, जिसके बाद उन्हें इस मामले में राहत मिली.
क्या है ‘द ट्रेटर्स’ का खेल?
‘द ट्रेटर्स’ में कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा जाता है- इनोसेंट्स और ट्रेटर्स. इनोसेंट्स का मकसद छिपे हुए ट्रेटर्स को पहचानकर गेम से बाहर करना होता है, जबकि ट्रेटर्स को अपनी पहचान छिपाते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को मात देनी होती है. जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, कंटेस्टेंट्स के बीच शक और बढ़ता जाता है. दोस्तियां टूटती हैं और हर फैसला गेम का रुख बदल सकता है. शो का दूसरा सीजन 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर शुरू हुआ था और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज होते हैं.
ये भी पढ़ें- ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: ‘टॉक्सिक’ बनी तूफान, 5 बजे तक बनीं 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

