banner

ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट


‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों चर्चा में है. इस शो में तेजप्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं. शो में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर्स के लिए डिनर भी होस्ट किया था. वो भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे लेकर जाना चाहते हैं. अब भोजपुरी बवाल के लेटेस्ट एपिसोड में शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में तेजप्रताप ने शादी-तलाक के बारे में बात की.

तेजप्रताप की क्यों टूटी शादी

तेजप्रताप ने कहा, ‘हर किसी की जिंदगी में तूफान आता है. हम तीन महीने साथ रहे. उसके बाद मैंने तलाक के लिए फाइल कर दिया. नहीं बन पाया. वो पूजा पाठ करने से रोक-टोक करती थी. मंदिर जाने से रोक-टोक करना. वो सब करत थीं और हम पूजा-पाठ वाले. हमें अगर पता होता तो क्यों इसके जाल में फंसते. वो दिल्ली के कॉलेज से पढ़ी थीं.’

ये भी पढ़ें- सनी देओल या इमरान हाशमी, रईसी में कौन आगे? जानें किसके पास है ज्यादा दौलत

घरेलू हिंसा के आरोपों पर तेजप्रताप ने कहा
आगे तेजप्रताप ने घरेलू हिंसा के आरोप पर कहा, ‘आरोप तो कोई भी लगा सकता है. इसका सबूत क्या है. हमारी माताजी के हाथ में जो हुआ उसके तो दो-तीन विधायक साक्षी हैं. गवाही में है. वीडियो तो हमारे पास भी है. वो अचानक चली गईं. कोई फोन नहीं किया गया. हमारे घर में तो सीसीटीवी लगा हुआ था. उनकी सारी हरकत रिकॉर्ड हुई है. कोर्ट में मैंने लगाई है. कोर्ट में मामला चल रहा है.’ 

दूसरी शादी पर क्या बोले तेजप्रताप?

इस मामले के खत्म होने के बाद क्या तेज प्रताप यादव दोबारा शादी करना चाहते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘सोचा जाएगा. फिलहाल तो जनता की सेवा करनी है अभी तो ये ही दिमाग में है. शादी जब होगी तब होगी. अकेलापन क्या होता है. दुनिया होती होगी परेशान. हम अकेलेपन से परेशान नहीं हैं.’

ये भी पढ़ें- कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स

अपनी जिंदगी के रिश्तों में खटास को लेकर उन्होंने कहा, ‘हम आगे बढ़ गए. अब जो लिखा था जितने दिन का उतने दिन का था. अब हमारा काम अलग है. हम पीछे जाते ही नहीं. वर्तमान में बात करते हैं. हमें कोई पछतावा नहीं है.’

तेजप्रताप यादव ने इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘सब लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर आने की जरूरत है. आजकल भोजपुरी में माहौल खराब हो गया है. कोई अब जुड़ना नहीं चाहता है. इतनी अश्लीलता है. शो के खत्म होते-होते उम्मीद करता हूं कि लोगों को साथ में आ जाना चाहिए. बाकी मैं भी बात करूंगा.’

मालूम हो कि तेजप्रताप यादव ने शो में एक डिनर होस्ट किया था. इस डिनर में पवन सिंह, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली नजर आए थे. डिनर में काफी बवाल हुआ था. काजल और आम्रपाली ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और दोनों के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद पवन सिंह गुस्सा होकर चले गए थे. फिर आम्रपाली भी गुस्से में उठकर चली गई थीं. काजल ने आम्रपाली पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से दिनेश लाल यादव अब काजल के साथ काम नहीं करते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner