banner

क्या करती हैं रवि किशन की बेटी इशिता? एक्टिंग छोड़, देश सेवा को बनाया अपना सपना


एक्टर और सांसद रवि किशन ने हिंदी से लेकर भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई हैं. वहीं वो राजनीती में भी एक्टिव है  जहां रवि किशन ने फिल्मों में अपना करियर बनाया, वहीं उनकी बेटी इशिता शुक्ला ने एक अलग राह चुनी. आइए जानते हैं वो क्या करती हैं.

क्या करती हैं रवि किशन की बेटी इशिता? 
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने अपने पिता की फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग रास्ता चुना है. परिवार का बॉलीवुड से जुड़ाव होने के बावजूद इशिता ने एक्टिंग को करियर बनाने की बजाय बचपन से ही आर्मी और देश सेवा में दिलचस्पी दिखाई. साल 2025 में रवि किशन ने बताया था कि इशिता आर्मी में शामिल हो गई हैं और वो स्नाइपर शूटर हैं.

इशिता पहली बार नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) से जुड़ने के बाद चर्चा में आई थीं. यहां उन्होंने मिलिट्री ट्रेनिंग ली और रिपब्लिक डे परेड की तैयारियों में भी हिस्सा लिया. 2023 की कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इशिता ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर के रूप में डिफेंस फोर्स जॉइन की थी.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स

इशिता दिल्ली डायरेक्टोरेट की 7 गर्ल्स बटालियन से जुड़ी थीं और उन्होंने कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए ट्रेनिंग भी ली थी. रवि किशन ने उनकी ट्रेनिंग की तस्वीरें और अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. उन्होंने अपनी बेटी की मेहनत और तैयारी को लेकर गर्व भी जाहिर किया था.

आर. माधवन ने की इशिता की तारीफ
इशिता के इस सफर को कई बड़े लोगों ने भी सराहा. एक्टर अनुपम खेर ने भी उनकी तारीफ की थी.  हाल ही में एक्टर आर. माधवन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इशिता को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और उनकी तारीफ की.

बता दें, रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला के चार बच्चे हैं, एक बेटा सक्षम शुक्ला और तीन बेटियां. इशिता के अलावा उनकी बेटी रीवा किशन ने एक्टिंग को अपना करियर चुना है. उन्होंने 2020 में फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में रीवा प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में भी नजर आई थीं. वहीं, तनिष्का शुक्ला बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग और आंत्रप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में काम कर रही हैं. 

ये भी पढ़ेंः ‘पेद्दी’ के बाद जान्हवी कपूर के हाथ लगा एक और साउथ प्रोजेक्ट, इस बार OTT पर मचाएंगी धूम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner