भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. दोनों स्टार्स के बीच काफी नजदीकियां भी देखी जाती है, जिसकी वजह से वो अक्सर हेडलाइन्स में आ जाते हैं. ऐसे में अब वो बिना शादी के ही मां बनने के फैसले की वजह से चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने अपने इस फैसले को पैरेंट्स को बताया तो वो लोग शॉक्ड हो गए. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
दरअसल, आम्रपाली दुबे इन दिनों जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रही हैं. इसमें उनके साथ निरहुआ, पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी भी हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने सोमवार के एपिसोड में बिना शादी के मां बनने के फैसले के बारे में पैरेंट्स को बताया तो पहले तो उन लोगों ने शॉकिंग भरा रिएक्शन दिया और उनके पिता समाज और दुनिया की दुहाई भी देने लगे. इस बीच आम्रपाली का इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखने के लिए मिला.
यह भी पढ़ें: ‘उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है…’, एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
शादी नहीं करना चाहतीं आम्रपाली दुबे
आम्रपाली ने पहले शादी को लेकर परिवार से कहा, ‘मैं फिलहाल के लिए शादी नहीं करना चाहती हूं. क्योंकि मुझे अभी तक वैसा कोई मिला नहीं, जैसे आप लोग हो. मैंने देखा कि आप दोनों बिना कुछ कहे एक-दूसरे की बात को समझ जाते हैं. मैं रिलेशनशिप के लिए भी तैयार नहीं हूं क्योंकि मुझे कोई समझ नहीं आ रहा है.’ आगे वो अपने मां बनने के फैसले के बारे में बताती हैं, ‘मैं शादी नहीं करना चाहती लेकिन मैं चाहती हूं कि बच्ची गोद लूं और मां बनूं.’

मदरहुड फील करना चाहती हैं आम्रपाली
आम्रपाली के इस फैसले पर पिता कहते हैं, ‘उषा (आम्रपाली की मां) क्या बोलती हो?’ एक्ट्रेस कहती हैं, ‘मैं इसे लेकर श्योर हूं और मेरी वकील से भी मुलाकात हो चुकी है. वो मेरी मदद करेंगे. मैं मां बनना फील करना चाहती हूं. मुझे फील होता है कि मां बनना है. उसे अच्छी जिंदगी देना है. इसलिए मां बनना है.’ इसके बाद आम्रपाली को उनकी मां समझाती हैं और कहती हैं, ‘बेटा ये सही जगह नहीं है जहां हम बैठकर इस पर बात करें क्योंकि ये एक बड़ा फैसला है. हम भी चाहते हैं कि हम नाना नानी बने. हम सच में इस बारे में सोचेंगे.’
यह भी पढ़ें: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
आम्रपाली के पापा बोले- समाज भी देखना पड़ता है…
आम्रपाली के पापा ने रिएक्ट करते हुए कहा, ‘आपने फैसला ले लिया लेकिन दुनिया क्या बोलेगी? समाज भी तो है.’ एक्ट्रेस के माता-पिता कहते हैं कि वो उनके इस फैसले से खुश हैं. लेकिन उनका कहना है, ‘समाज भी देखना पड़ता है.’ इस पर एक्ट्रेस काफी निराश होने लगती हैं लेकिन घर वाले फिर मान जाते हैं. वो उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वो उनके साथ हैं और उनके फैसले के साथ खड़े रहेंगे. इस पर आम्रपाली के आंसू छलक जाते हैं.


