banner

‘अलग खेल चल रहा है…’, वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट


भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स को लेकर चर्चा में हैं. वो कुछ भी कर रहे हैं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जा रहा है. यहां तक कि हाल ही में उन्होंने मौन व्रत भी रखा था, जिसमें वो बिना कुछ बोले ही वायरल हो गए थे. ऐसे में अब एक्टर ने वायरल मीम्स पर बात की और कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि क्या हो रहा है, जो भी हो रहा है वो अचानक हो रहा है. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.

दरअसल, वायरल मीम्स के बीच रवि किशन ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और इस दौरान एक्टर ने वायरल हो रहे अपने वीडियो पर बात की. उन्होंने कहा कि वो इसे खुद फॉलो कर रहे हैं और लाइक भी कर रहे हैं. वायरल मीम्स पर एक्टर ने कहा, ‘ये कुछ अलग ही खेल चल रहा है. ये पागलपन है. सावन महीना चल रहा है और जब महादेव अपनी कृपा बरसाते हैं तो ऐसा ही होता है. इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था. पागलपन है. लोग पॉपुलर होने के लिए कुछ भी बोलते हैं और मेरा मौन व्रत भी पॉपुलर हो गया.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

रवि किशन ने आगे बताया कि उनके लिए सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग क्या था. वो कहते हैं, ‘मेरे लिए बेस्ट पार्ट ये रहा, जो हो सच में हो रहा है. बीजेपी, दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र सरकार ने भी मीम्स बनाए. मैं पर्सनली ये सब फॉलो और लाइक कर रहा हूं.’

अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट

पॉपुलैरिटी के लिए जेन जी को दिया क्रेडिट

इतना ही नहीं, रवि किशन ने इस पॉपुलैरिटी के लिए जेन जी का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा, ‘पहले मुझे किसी ने भी नहीं ढूंढा. अब लोग मुझे ज्यादा देखना चाहते हैं. जेन जी ने मझे स्वीकार कर लिया है. मैं सच में उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और उनकी क्रिएटिविटी के सैल्यूट करता हूं.’  

रवि किशन का मानना है कि ये रिश्ता मीम्स और वायरल क्लिप्स से कहीं आगे का है. वो कहते हैं, ‘प्यार की वजह से लोग मुझे लॉर्ड रवि, गॉड रवि, आज का ओशो और ना जाने क्या-क्या बुलाते हैं. उन्हें असली लोग पसंद हैं. वो मेरी कमियों से जुड़ते हैं. इससे उन्हें लगता है कि मैं भी उनमें से एक हूं. गलतियां हर कोई करता है. मैं भी करता हूं और मैं इसे मानता हूं. मैं दिल से बोलता हूं और लोगों को ऐसी सच्चाई पसंद आ रही है.’

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स की आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट

वायरल मीम्स पर परिवार का रिएक्शन

इतना ही नहीं, रवि किशन वायरल मीम्स को लेकर परिवार के रिएक्शन के बारे में भी बात करते हैं और कहते हैं, ‘मेरी 85 साल की मां, परिवार के लोग और मैं खुद बस निशब्द हूं. उनकी दुआएं बढ़ गई हैं और महादेव में मेरा भरोसा मुझे शांति बनाए रखने में अंदरूनी ताकत देता है. मुझे कहीं ना कहीं लगता है कि इंस्टाग्राम एक बहुत ताकतवर जरिया बन गया है. लोग अपनी निजी जिंदगी में बहुत अकेले हैं और जब सोशल मीडिया पर कोई चीज इनसे जुड़ती है या उनका मनोरंजन करती है तो वो इससे जुड़ जाते हैं और उन्हें परिवार की तरह अपना लेते हैं.’

बहरहाल, अगर रवि किशन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो राजनीति में तो एक्टिव हैं ही साथ ही फिल्मों में भी एक के बाद एक नई मूवीज में काम कर रहे हैं. हाल फिलहाल उन्हें अजय देवगन के साथ फिल्म ‘धमाल 4’ में देखा गया था. इसमें उनका किरदार काफी फनी था और इसे लोगों ने पसंद भी किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner