banner

‘अपनी पत्नी को अपने लायक नहीं समझते तो मैं क्या चीज…’, निरहुआ पर फूटा काजल राघवानी का गुस्सा


जियो हॉटस्टार के पॉपुलर रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहा है. इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. शो के हर एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. ‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में निरहुआ और काजल राघवानी के बीच तीखी बहस देखने को मिला. 

क्या है मामला?
दरअसल, तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार्स के लिए एक डिनर का आयोजन किया था. हालांकि, यहां भी सेलेब्स आपस में भिड़ गए और माहौल काफी गर्म हो गया. इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली ने काजल राघवानी से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दोनों स्टार्स को करारा जवाब दिया.

काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर साधा निशाना
डिनर टेबल पर काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से लोग उनके साथ काम नहीं करते. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं और निरहुआ हमेशा आम्रपाली की ही साइड लेते हैं. काजल की इन बातों पर निरहुआ और आम्रपाली ने मिलकर जवाब दिया. अब काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कहा कि उस वक्त उन्होंने जो कुछ भी कहा था, वो सच था. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अटेंशन पाने के लिए ऐसे बयान देने की कोई जरूरत नहीं है.

मैं पहले दिनेश जी की बहुत इज्जत करती थी, लेकिन अब नहीं…
काजल राघवानी ने कहा, ‘आप लोग हमारा शो देख ही रहे होंगे… आप लोगों को मजा भी आ रहा होगा… भोजपुरी इंस्ट्रडी की बहुत सारी सच्चाई सामने आ रही है. बहुत सारी चीजें हो गईं. मैं शांत ही रही थीं, लेकिन अब बोलना पड़ेगा. हाल ही में डिनर टेबल पर दिनेश जी ने कहा था कि वो मेरी औकात दिखा देंगे, लेकिन ऐसा कहकर उन्होंने अपनी ही औकात दिखा दी. पहले मैं उनकी इज्जत करती थी, लेकिन अब उनकी मेरे मन में बिल्कुल इज्जत नहीं बची है.’

ये भी पढ़ें:-Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

आप अपनी पत्नी को अपने लायक नहीं समझते…
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने वहां जो भी कहा था, वो पूरी तरह प्रोफेशनल बात थी. डिनर टेबल पर मैंने वही कहा, जो मेरे हिसाब से सच था. मैंने किसी से ये नहीं पूछा कि मुझे काम क्यों नहीं देते. मैंने अपनी बात बहुत प्यार और सम्मान के साथ रखी थी. मैंने ये बोला कि आम्रपाली की वजह से दिनेश जी मेरे साथ काम नहीं करते. दिनेश जी हमेशा आम्रपाली का पक्ष लेते हैं. मैंने वहां प्रोफेशनल सवाल पूछा और आप लोग मेरी पर्सनल लाइफ में आ गए. जब दिनेश जी आप अपनी पत्नी को अपने लायक नहीं समझते हो तो मैं क्या चीज हूं.’

काजल राघवानी का निरहुआ पर बड़ा हमला
उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप कुछ भी नहीं थे, तब आपकी पत्नी आपकी जिंदगी में आई थीं. आपने उन्हें उतना प्रोटेक्ट नहीं किया, जितना दूसरों को करते हैं. मुझे तो ये भी नहीं पता था कि आपकी पत्नी हैं, कहां रहती हैं या क्या करती हैं. हाल ही में आपका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आप दोनों साथ में पूजा करते नजर आए. उसके बाद आपको इंटरव्यू में कहना पड़ा कि आप अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते, सिर्फ रिश्ता निभा रहे हैं. हर किसी की अपनी पर्सनल लाइफ होती है, मेरी भी है. इसलिए मेरी पर्सनल लाइफ पर बात मत कीजिए. फिलहाल इतना ही, आगे कुछ होगा तो जरूर बोलूंगी.’

कुंभ मेले का जिक्र कर निरहुआ पर साधा निशाना
काजल राघवानी ने अपने वीडियो में कुंभ मेले का भी जिक्र किया और निरहुआ पर तंज कसते हुए उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘कुंभ मेले में आप गए थे और वहां आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर स्नान कर रहे थे. आपको तो अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए था. आखिर आप वहां कौन-सा फर्ज निभा रहे थे? आम्रपाली जी के साथ आप गेम शो से लेकर शूटिंग सेट और मंदिर तक हर जगह नजर आते हैं, लेकिन अपनी पत्नी के साथ आपको कभी नहीं देखा.’ बता दें कि इससे पहले इसी शो में निरहुआ ने कहा था कि आम्रपाली दुबे ने उन्हें जिंदगी में नया मुकाम और नई उम्मीद दी थी.

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Trailer: धांसू है ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर है, ‘शिवम पंडित’ के किरदार में छाए इमरान हाशमी, शबाना आजमी ने भी चौंकाया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner