\

‘फैमिली फुल हाउस’ शो से रोहित शर्मा कर रहे टीवी पर डेब्यू, जानें कब और कहां देखें


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद टीवी की दुनिया में अपनी नई और धमाकेदार पारी शुरू करने वाले हैं. सोनी टीवी पर उनका नया रियलिटी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शुरू होने जा रहा है. इस शो के जरिए ‘हिटमैन’ पहली बार टीवी पर एक अलग अंदाज में नजर आएंगे. आखिरकार शो की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. तो चलिए जानते हैं कि आप रोहित शर्मा के इस नए शो को कब और कहां देख सकते हैं.

‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ का प्रोमो रिलीज
सोनी टीवी ने हाल ही में ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ का नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में रोहित शर्मा के फेमस ‘गार्डन’ और ‘गली क्रिकेट’ वाले डायलॉग्स सुनने को मिल रहे हैं. वीडियो में फैंस बार-बार रोहित से उनका वायरल ‘गार्डन’ वाला डायलॉग बोलने की फरमाइश करते नजर आते हैं. इससे रोहित थोड़ा परेशान हो जाते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘सिर्फ दो लाइनें क्या बोल दीं, मैं इतना वायरल हो गया. अगर पूरा शो आएगा तो पता नहीं क्या होगा.’

कब और कहां देखें शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’?
रोहित शर्मा का नया शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ 19 सितंबर 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा. रोहित शर्मा को अब तक फैंस ने ज्यादातर क्रिकेट के मैदान पर ही देखा है. ऐसे में टीवी पर उनका एक अलग अंदाज देखना फैंस के लिए काफी खास होने वाला है. ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ एक फैमिली एंटरटेनर शो है, जिसमें रोहित का मस्ती भरा और अनदेखा अंदाज देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें:-मंडे टेस्ट में ‘टॉक्सिक’ पास हुई या फेल? जानें-6ठे दिन का कलेक्शन

शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस
प्रोमो सामने आते ही रोहित शर्मा के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग शो को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया, ‘मुझसे इंतजार नहीं हो रहा.’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘रो और 19 तारीख की कहानी एक कभी न खत्म होने वाली प्रेम कहानी है.’ एक अन्य फैन ने कहा, ‘मैं हिटमैन का शो देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं.’ 

फैमिली फुल हाउस' शो से रोहित शर्मा कर रहे टीवी पर डेब्यू, जानें कब और कहां देखें

क्रिकेट में शानदार रहा है रोहित शर्मा का सफर
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे पॉपुलर्स खिलाड़ियों में से एक हैं. पिछले एक दशक से ज्यादा समय में उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. बतौर कप्तान उन्होंने भारत को 2024 टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था. इसके अलावा वो 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे. 

ये भी पढ़ें:-‘बंटवारा 1947’ के बाद अब सनी देओल ने शुरू की ‘एंटनी’ की शूटिंग, जानें- एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner