इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बंटवारा 1947 से क्लैश हुआ था. दिलचस्प बात ये है कि ‘आवारापन 2’ ने सनी की फिल्म को जबरदस्त मात दी और बॉक्स ऑफिस की किंग साबित हुई. इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न केवल शानदार परफॉर्म किया बल्कि खूब प्रॉफिट कमाकर मेकर्स को मालामाल भी कर दिया. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी में है. जानते हैं ‘आवारापन 2’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां देख सकेंगे?
‘आवारापन 2’ ओटीटी पर कब और रहां रिलीज होगी?
2007 में आई इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार म्यूजिक और दमदार कहानी के बाद भी फ्लॉप रही थी. हालांकि बाद में ये कल्ट क्लासिक बन गई. वहीं 19 साल बाद आई इसकी सीक्वल ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ने एक बार फिर शिव पंडित के किरदार में कमबैक किया और इस बार ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई है.इन सबके बीच इसके ओटीटी पार्टनर का खुलासा हो गया है.
दरअसल फिल्म के प्री क्रेडिट सीन में इसके ओटीटी पार्टनर की डिटेल दी गई हैं. जिसके मुताबिक ‘आवारापन 2’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. माना जा रहा है कि ये फिल्म सितंबर के एंड में या अक्टूबर के फर्स्ट वीक में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. हालांकि मेकर्स और प्लेटफॉर्म द्वारा ‘आवारापन 2’ की ओटीटी रिलीज का ऑफिशियल ऐलान किया जाना बाकी है.

ये भी पढ़ें:-मंडे टेस्ट में ‘टॉक्सिक’ पास हुई या फेल? जानें-6ठे दिन का कलेक्शन
‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
बता दें कि इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन पूरे हो चुके हैं. इस दौरान इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है. जहां पहले हफ्ते में इसने 113.50 करोड़ कमाए तो दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 30.75 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद इसने 15वें दिन 1.20 करोड़ कमाए. 16वें दिन भी इसने 1.20 करोड़ और 17वें दिन 1.25 करोड़ कमाए.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड़ रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को ‘आवारापन 2’ ने 50 लाख रुपये कमाए हैं.इसी के साथ इसका भारत में इसका 18 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 148.40 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि इसकी भारत में ग्रॉस कमाई 176.90 करोड़ रुपये पहुंची है.
‘आवारापन 2’ की वर्ल्डवाइड कितनी हुई है कमाई?
वहीं ‘आवारापन 2’ की विदेशो में कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में, फिल्म ने 18वें दिन 0.25 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 33.30 करोड़ हुई है. जबकि दुनिया भर में इस फिल्म की 18 दिनों की कुल ग्रॉस कमाई 210.20 करोड़ तक पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें:-रेस 4′ में आमिर खान प्ले करेंगे लीड रोल? प्रोड्यूसर ने तोड़ी रूमर्स पर चुप्पी, बताया सारा सच

