ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आए दिन कुछ न कुछ नया और इंटरेस्टिंग आता रहता है. अब सितंबर महीने में भी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. व्यूअर्स को नेटफ्लिक्स पर सितंबर महीने में कई अमेजिंग फिल्में देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं कौन-कौनसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
अनटोल्ड रेगन ब्रेकिंग बैडली
ये फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है. ये डॉक्यूमेंट्री है. रेचल रेगन गन के राइज, फॉल और फिर से नई पहचान बनाने की कहानी दिखाई जाएगी. वो एकेडमिक और कॉम्पिटिटिव ब्रेकडांसर, जिसने 2024 ओलंपिक में अपने डेब्यू के बाद दुनिया भर में हलचल मचा दी थी.
टर्निंग प्वॉइंट जेनरेशन 9/11
ये 2 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इसे ब्रायन नैपेनबर्गर ने डायेक्ट किया है. ये भी डॉक्यूमेंट्री है. इसमें 9/11 हमलों के 25 साल बाद की स्थिति को दिखाया जाएगा. दिखाया जाएगा कि 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद की पीढ़ी की जिंदगी कैसी है. मालूम हो कि इससे पहले ‘9/11 एंड द वॉर ऑन टेरर’, ‘द बॉम्ब एंड द कोल्ड वॉर’ और ‘द वियतनाम वॉर’ जैसी डॉक्यूमेंट्री आईं.
ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन-करीना कपूर का फेस ऑफ
कॉल माय एजेंट! द मूवी
एमिली नोब्लेट ने इसे डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 10 सितंबर को रिलीज होगी. फैनी हेरेरो ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है. डोमिनिक बेसनेहार्ड, मिशेल फेलर, हेरोल्ड वैलेन्टिन फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं. फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा कि ASK एजेंसी के बंद होने के पांच साल बाद फिल्म की शूटिंग से ठीक पहले मैन एक्टर फिल्म छोड़कर चले जाएंगे. वहीं निर्माता से अनबन होने पर उसकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं. इसके बाद डायरेक्टर आंद्रेया अपनी पुरानी टीम को फिर से इकट्ठा करती है.
वाय डिड आई गेट मैरिड अगेन?
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें मार्कस और एंजेला की बेटी की डेस्टिनेशन वेडिंग दिखाई जाएगी. इस शादी के लिए कपल्स री-यूनाइट होंगे. इसके बाद फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ के बाद अब सनी देओल ने शुरू की ‘एंटनी’ की शूटिंग, जानें- एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट
मोनोंके द मूवी: चैप्टर III – द कर्स ऑफ द सर्पेंट
ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी. ये जापान मिस्ट्री एंड थ्रिलर एनीमे है. इसे तोमोआकी कोशिडा ने डायरेक्ट किया है. एनिमेशन स्टूडियो काफ्का और ट्विन इंजन के EOTA ने किया है.

