इस वीक ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त पिटारा खुल रहा है. दरअसल ताम प्लेटफॉम पर अलग-अलग जॉनल की कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं इनमें ‘गंधारी’, ‘बिग बॉस 20’, ‘कोरियन कनकराजु’ से लेकर ‘धमाल 4’ तक शामिल है . इसी के साथ ओटीटी सब्सक्राइबर्स को जबरदस्त ड्रामा, कॉमेडी, सुपरनैचुरल ट्विस्ट और रियलिटी शो के कड़े चैलेंज देखने को मिलेंगे, जिससे ये पूरा वीक काफी मजेदार रहने वाला है. तो चलिए यहां 31 अगस्त से 6 सितंबर तक ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.
धमाल 4
अजय देवगन की कॉमेडी एडवेंचर फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. खबरें हैं कि ये फिल्म 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इंद्र कुमार निर्देशित धमाल 4 में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे. हांलांकि मेकर्स द्वारा इसकी ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म होना अभी बाकी है.

बिग बॉस 20
मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने बीसवें सीजन के साथ कमबैक कर रहा है. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में सर्वाइवल टास्क, चुनौतियां, अनोखे रहस्य और गेम के नए तौर-तरीके देखने को मिलेंगे. बिग बॉस 20 जियो हॉट स्टार पर 6 सितंबर से देख सकेंगे.
गांधारी
तापसी पन्नू की एक्शन-थ्रिलर गांधारी एक दृष्टिहीन मां की कहानी है, जो अपनी अगवा की गई बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है. इस जबरदस्त फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर से देख सकते हैं.
कोरियन कनकराजु
यह तेलुगु हॉरर-कॉमेडी और एक्शन फिल्म ग्रामीण आंध्र प्रदेश की संस्कृति और कोरियन सुपरनैचुरल एलीमेंट्स का ब्लेंड है. इसकी कहानी कनकराजु (वरुण तेज) नाम के एक गुस्सैल युवक की है, जिसे चैत्रा (रितिका नायक) से प्यार हो जाता है. चैत्रा एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में काम करती है और दक्षिण कोरिया जाने का सपना देखती है. इसे नेटफ्लिक्स पर 4 सितंबर से देख सकेंगे.

द कोर्ट
यह एक तमिल वेब सीरीज है जो याझिनी (योगलक्ष्मी का किरदार) नाम की एक होनहार युवा वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हकलाने की समस्या से जूझ रही है. वह एक अदालती लड़ाई में फँस जाती है, जहां उसे अपने ही पिता के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है. इसे भी 4 सितंबर से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है.
जगमे संगीतम
प्राइम वीडियो की अपनी हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘बंदिश बैंडिट्स’ से इंस्पायर आठ एपिसोड वाला यह तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा गोदावरी नदी के किनारे बसे पवित्र मंदिर शहर वैकुंठपुरम पर बेस्ड है. बालू (अक्षय लगुसानी), शास्त्री गारू (प्रकाश राज) का प्रतिभाशाली पोता है. शास्त्री गारू एक सम्मानित कर्नाटक संगीतकार हैं, जिनका प्रभाव बालू के हर काम पर दिखता है.
जब बालू की मुलाक़ात कविता (सुष्मिता शेट्टी) से होती है, जो शोहरत से ऊब चुकी एक पॉप सिंगर है तो उनके बीच एक अनोखा रिश्ता बनता है। यह रिश्ता शास्त्री की उस सदियों पुरानी विरासत के लिए खतरा बन जाता है, जिसे बचाने में उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी थी. इसमें मेका श्रीकांत, मधुबाला, सुमन, सिज्जू मेनन और शफ़ी भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसे 4 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें:-संडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में ‘टॉक्सिक’ रही आगे, जानें- ‘आवारापन 2’-‘इरुमुडी’ का हाल
उन्मदम
मलयालम फिल्म ‘उन्मदम’ 4 सितंबर, 2026 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. इसमें कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी शेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक निराश सिविल पुलिस अधिकारी है और साथ ही स्क्रीनराइटर बनने का सपना भी देखता है. अपनी स्क्रिप्ट के लिए एक आइडिया की तलाश करते समय, वह एक युवा महिला की रहस्यमयी मौत से जुड़े एक पुराने केस को फिर से खोलने का फैसला करता है.

द जेंटलमैन सीजन 2
द जेंटलमैन सीजन 2 को 3 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. गाय रिची की बनाई यह क्राइम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़, अमीर परिवार के सदस्य एडी और उसके परिवार की जागीर से जुड़ी अजीबोगरीब क्रिमिनल दुनिया की कहानी को आगे बढ़ाती है. इस शो में क्राइम, डार्क ह्यूमर और मुश्किल हालात देखने को मिलते हैं, जिसमें किरदार अपने हितों की रक्षा करने की कोशिश करते हैं.
लव सिक
1910 के दशक में मेक्सिको की राजनीतिक क्रांति के दौर पर आधारित यह सात एपिसोड का पीरियड ड्रामा, एक ताकतवर परिवार की युवा महिला वियोलेटा (रेनाटा वाका) की कहानी है। उसकी ज़िंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसे एमिलियानो (जुआन पाब्लो फुएंटेस) से प्यार हो जाता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 2 सितंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं.
टर्निंग पॉइंट: जनरेशन 9/11
11 सितंबर के हमलों के 5 साल बाद, आधे से ज़्यादा अमेरिकी या तो 2001 के बाद पैदा हुए थे या इतने छोटे थे कि उन्हें वे हमले याद नहीं थे. फिर भी, उस एक दिन का असर आज भी उनकी ज़िंदगी को साफ़ और छिपे हुए, दोनों तरह से प्रभावित कर रहा है. ब्रायन नैपेनबर्गर की मशहूर डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘टर्निंग पॉइंट’ की यह चौथी फिल्म है. ये उन लोगों की नजर से उस लंबे असर को दिखाती है जिन्होंने इसे झेला है. ये नेटफ्लिक्स पर 2 सितंबर से स्ट्रीम होगी.
ये भी पढ़ें:- ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर दी ‘KGF 2’, ‘एनिमल’ को मात, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

