नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ का नया सीजन 3 चर्चा आ गया है. इस सीरीज के फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. इसकी रिलीज डेट को लॉक कर दिया गया है. ऐसे में सीरीज को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अगर आपको इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार था तो चलिए बताते हैं इसे ओटीटी पर कब देख सकते हैं.
दरअसल, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ की रिलीज डेट को लॉक कर दिया गया है. हालांकि, इसे अभी तक ऑफिशियल नहीं किया गया है. लेकिन बताया जा रहा है कि ये सीरीज इसी महीने यानी कि सितंबर में रिलीज की जाएगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर, 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ना स्टार, ना बड़ा बजट, जानें 5 वजहें कैसे गेम चेंजर बनी ‘हनुमान अंश’?
‘लस्ट स्टोरी 3’ की स्टार कास्ट
‘लस्ट स्टोरी’ एक बार फिर से नए सीजन के जरिए नई कहानी के साथ नेटफ्लिक्स पर आने वाला है. इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने किया है. विक्रमादित्य के सेगमेंट में विजय वर्मा, राधिका आप्टे, कोंकणा सेन और अभिषेक बनर्जी हैं. वहीं, अली फजल और राधिका मदान शकुन बत्रा के सेगमेंट का हिस्सा हैं.

जबकि इस सीरीज के जरिए रियल कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ भी स्क्रीन पर साथ में दिखाई देने वाले हैं. वो विशाल भारद्वाज के सेगमेंट का हिस्सा हैं. किरण राव के सेगमेंट का हिस्सा गुरफतेह पीरजादा और नई एक्ट्रेस सना थम्पी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, कमाया 335% प्रॉफिट
‘लस्ट स्टोरीज’ के बारे में
बहरहाल, अगर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘लस्ट स्टोरी’ के बारे में बात की जाए तो ये एक एंथोलॉजी सीरीज है. जो कि प्यार, रिश्ता और दबी हुई इच्छाओं पर आधारित है. इसका पहला सीजन साल 2018 में आया था, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने किया था. इसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, नेहा धूपिया और संजय कपूर जैसे कलाकार अहम रोल में थे.

