South OTT Releases This week: ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. ऐसे में सितंबर महीने का पहला हफ्ता बेहद ही खास होने वाला है. साउथ फिल्में पसंद करने वाले दर्शक ओटीटी पर अपनी पसंदीदा नई फिल्में देख सकते हैं, जिसमें 4 फिल्में और 2 सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें वामिका गब्बी की ‘डीसी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए पूरी लिस्ट…
डीसी- 4 सितंबर
तमिल तेलुगु मलयालम
सन नेक्स्ट
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. इस फिल्म के जरिए लोकेश ने एक्टिंग में डेब्यू किया और वामिका के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखे. इसे 4 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट पर रिलीज किया जाएगा. लेकिन फिल्म को केवल तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में ही देख सकेंगे. हिंदी के लिए अभी इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: Juvenile को सजा देते समय एडल्ट की तरह देखा जाना चाहिए? मेघना गुलजार ने टाल दिया सवाल
उन्मादम- 4 सितंबर
सोनी लिव
मलयाम फिल्म
मलयालम फिल्म ‘उन्मादम’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 4 सितंबर, 2026 से स्ट्रीम कर सकते हैं. इसमें कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसकी कहानी में सस्पेंस के साथ ही क्राइम थ्रिलर भी देखने के लिए मिलता है. कहानी एक पुलिस वाले की है, जो स्क्रप्ट राइटर बनने का सपना देखता है. इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी देखा जा सकता है.
अनंथन काडू- 4 सितंबर
प्राइम वीडियो
तमिल और मलयालम
‘अनंथन काडू’ एक मलयालम फिल्म है, जो 4 सितंबर, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. लेकिन इसे तमिल और मलयालम में ही देख सकते हैं. फिल्म की हिंदी रिलीज का अभी इंतजार करना होगा. जियेन कृष्णकुमार ने इसका निर्देशन किया है और इसमें आर्य के साथ ही रेजिना कैसेंड्रा और निखिला विमल जैसे कालाकर अहम रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: कपड़ों के सवाल पर चुप रहीं करीना कपूर, डायरेक्टर बचाव में उतरीं
जगमे संगीतम- सीरीज
प्राइम वीडियो
म्यूजिकल ड्रामा सीरीज
4 सितंबर, 2026
‘जगमे संगीतम’ एक तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी गोदावरी नदी के किनारे बसे पवित्र मंदिर शहर वैकुंठपुरम पर आधारित है. आपको बता दें कि ये हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘बंदिश बैंडिट्स’ से इंस्पायर्ड है, जिसमें 8 एपिसोड्स देखने के लिए मिलने वाले हैं. अक्षय लगुसानी और प्रकाश राज जैसे कलाकार इस सीरीज का हिस्सा हैं.

द कोर्ट- सीरीज
4 सितंबर, 2026
जियो हॉटस्टार
अगर आप कोर्ट रूम ड्रामा फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं तो इस हफ्ते ओटीटी पर ‘द कोर्ट’ रिलीज हो रही है, जिसे 4 सितंबर, 2026 से जियो हॉटस्टार से स्ट्रीम कर सकते हैं. इस तमिल वेब सीरीज में याझिनी ने लीड रोल प्ले किया है, जो एक युवा वकील के किरदार में नजर आती हैं. दिलचस्प बात ये है कि सीरीज में वो हकलाने की समस्या से जूझती हैं और अदालती लड़ाई भी लड़ती हैं.

कोरियन कनकराजु
4 सितंबर
नेटफ्लिक्स
इसके साथ ही अगर आप तेलुगु हॉरर-कॉमेडी के साथ ही एक्शन देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली साउथ फिल्म ‘कोरियन कनकराजु’ को देख सकते हैं. ग्रामीण आंध्र प्रदेश की संस्कृति और कोरियन सुपरनैचुरल एलीमेंट्स का कनेक्शन देखने के लिए मिलता है. फिल्म में लीड रोल में वरुण तेज हैं. वहीं, उनकी लेडी लव का रोल रितिका नायक ने प्ले किया है.


