कौन हैं मायरा शिवन? ‘गांधारी’ में तापसी पन्नू की बेटी बनकर बटोर रहीं सुर्खियां


बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वो एक मां के किरदार में नजर आएंगी, जो अपनी गुमशुदा बेटी मिष्टी की तलाश कर रही है. इस फिल्म में तापसी की ऑन-स्क्रीन बेटी का किरदार मायरा शिवन निभा रही हैं. ट्रेलर सामने आने के बाद मायरा भी चर्चा में आ गई हैं. आइए जानते हैं कौन हैं मायरा शिवन और इससे पहले वो किन प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं.

कौन हैं मायरा शिवन?
मायरा शिवन बॉलीवुड की उभरती हुई चाइल्ड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म में उन्होंने इमरान के किरदार शिवम की गोद ली हुई बेटी आलिया पंडित का रोल निभाया है. 

कौन हैं मायरा शिवन? 'गांधारी' में तापसी पन्नू की बेटी बनकर बटोर रहीं सुर्खियां

उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म की कहानी भी आलिया को बाल तस्करी के रैकेट से बचाने के इर्द-गिर्द घूमती है. हाल ही में मायरा को ‘आवारापन 2’ की सक्सेस पार्टी में भी देखा गया, जहां अपनी क्यूटनेस से उन्होंने खूब ध्यान खींचा.

ओटीटी की दुनिया में कदम रखने को तैयार मायरा शिवन
अब मायरा फिल्म ‘गांधारी’ के साथ ओटीटी पर भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में वो तापसी पन्नू की बेटी का किरदार निभा रही हैं. ‘गांधारी’ 3 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में तापसी के अलावा इश्वक सिंह, जतिन सरना, छाया कदम, मीता वशिष्ठ और स्वास्तिका मुखर्जी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है, जबकि इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है. 

कौन हैं मायरा शिवन? 'गांधारी' में तापसी पन्नू की बेटी बनकर बटोर रहीं सुर्खियां

ये भी पढ़ें:- ‘मैं इनोसेंट थी और इनोसेंट रहूंगी’, ‘द ट्रेटर्स 2’ से एविक्शन के बाद इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं मायरा शिवन 
मायरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3,828 फॉलोअर्स हैं और उनका अकाउंट उनकी मां तृप्ति शिवन मैनेज करती हैं. मायरा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है. 

कौन हैं मायरा शिवन? 'गांधारी' में तापसी पन्नू की बेटी बनकर बटोर रहीं सुर्खियां

वो अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े खास पलों की झलक भी फैंस के साथ शेयर करती हैं. उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं और कमेंट कर उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते हैं.

ये भी पढ़ें:- सलमान खान ने कुकू कोहली के निधन पर जताया दुख, पत्नी अरुणा ईरानी को दी हिम्मत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner