banner

बकरा ईद 2018 : आज बनाएं अवधी दस्‍तरख्‍वान का खास गलौटी कबाब , Recipe Hindi News


बकरा ईद के मौके पर कई तरह की डिश घर में बनेंगी। ऐसे मौके पर अवधी स्‍वाद के खास गलौटी कबाब न बनें तो मजा कुछ अधूरा सा लगेगा। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अवधी दस्‍तरख्‍वान से सीधे आपके…

Galouti Kebab

बकरा ईद के मौके पर कई तरह की डिश घर में बनेंगी। ऐसे मौके पर अवधी स्‍वाद के खास गलौटी कबाब न बनें तो मजा कुछ अधूरा सा लगेगा। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अवधी दस्‍तरख्‍वान से सीधे आपके मुंह में घुल जाने वाले खुशबूदार मसालों में तैयार गलौटी कबाब । यह कबाब लखनऊ में काफी प्रसिद्ध हैं और पार्टियों में अक्सर सर्व किए जाते हैं। 

सामग्री : 
1/2 किलो कीमा
75-100 ग्राम छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा कच्चा पपीता 
स्वादानुसार नमक
1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ अदरक 
1 टेबल स्पून लहसुन
8 लौंग
2 काली इलायची के बीज
2 टी स्पून भुने हुए और कुटे हुए खसखस के बीज
4 काली मिर्च के दाने
1/2 टी स्पून पिसी दालचीनी 
2 टेबल स्पून नारियल कद्दूकस किया और हल्का भूना हुआ
2 टुकड़े जावित्री
5 हरी इलायची
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टी स्पून जायफल

कबाब बनाने के लिएः
1 कप प्याज आधा कप घी में फ्राई की हुई
1/4 कप हरा बारीक कटा हुआ धनिया
1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरी मिर्च 
3 टेबल स्पून रोस्टेड बेसन
1 अंडा
घी कबाब फ्राई करने के लिए
नींबू का रस

विधि
सबसे पहले कीमे को सभी पिसी हुई सामग्री में मिलाकर चार से पांच घंटे के लिए एक तरफ रख दें। इसके बाद हरा धनिया, हरी मिर्च, बेसन और अंडा मिलाएं। फिर इसमें मीट मिलाकर आटे की तरह थोड़ी देर के लिए गूंथे।

अब गोल-गोल पैटीज बना लें। आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। एक पैन में घी गर्म करें और कबाब को फ्राई कर लें। जब यह एक तरफ से हल्के भूरे रंग के हो जाए, तो पलट दें। आंच को हल्का कर दें। अच्छी तरह सिक जाने के बाद इन्हें नींबू का रस डालकर सर्व करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner