बकरा ईद 2018 : अवधी मटन बिरयानी के साथ यादगार बनाएं ईद, Recipe Hindi News


Follow us on Google News
share

लखनवी जायके के बिना बकरीद की रोनक फीकी है। तो क्‍यों न इस खास मौके को अवधी मटन बिरयानी के साथ और भी खास बनाया जाए। तो हो जाइए इसकी खुशबू और जायके में सराबोर होने के लिए तैयार। त्योहार पर घर आए…

Awadhi Mutton Biryani

लखनवी जायके के बिना बकरीद की रोनक फीकी है। तो क्‍यों न इस खास मौके को अवधी मटन बिरयानी के साथ और भी खास बनाया जाए। तो हो जाइए इसकी खुशबू और जायके में सराबोर होने के लिए तैयार। त्योहार पर घर आए मेहमानों को लजीज बिरयानी पेश कीजिए और मौके की रोनक को बढ़ाइए।
अवधी मटन बिरयानी बनाने के लिए पहले मटन को मैरीनेट करके धीमी आंच पर पकाया जाता है और ढेर सारे मसालों के साथ चावलों को हांडी में लेयर में पकाया जाता है। बनने के बाद बिरयानी को सादी दही या फिर रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।

सामग्री
गरम मसाला के लिए :

  • 1 स्टिक दालचीनी
  • 8-10 लौंग
  • 2-3 टी स्पून जीरा
  • 1 चम्‍मच सौंफ
  • 2-3 चम्‍मच साबुत धनिया 
  • 1 चम्‍मच काली मिर्च 
  • 2 चक्र फूल
  • 2-3 जावित्री
  • 2-3 बड़ी इलायची
  • 3-4 हरी इलायची

मटन के लिए 

  • 1/2 किलो मटन
  • 2-3 चम्‍मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्‍मच हल्दी
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • काजू का पेस्ट 
  • एक चुटकी गरम मसाला
  • 4-5 चम्‍मच दही

पकाने के लिए

  • 2-3 चम्‍मच नमक
  • 3 चम्‍मच घी
  • 2-3 चम्‍मच तेल
  • 2-3 कप दूध
  • केसर

विधि : 
सबसे पहले गरम मसाले की सभी सामग्री को सूखा भून लें और उसे ग्राइंडर में बारीक पीस लें।
अब मटन बनाने की तैयारी शुरू करें। आधा किलो मटन धो कर अलग रख लें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काजू का पेस्ट, गरम मसाला, फेंटी हुई दही डालकर एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

एक घंटे बाद मटन को फ्रिज से निकालकर कमरे के तापमान पर रखें। उसमें ऊपर से नमक लगा दें। हांडी पर घी या तेल से चिकनाई लगा लें। अब मटन हांडी में डालकर मिलाएं और कुछ मिनट के लिए पकाएं। अब इसे ढककर हल्की आंच पर आंधे घंटे पकने के लिए छोड़ दें। अब इसके ऊपर चावलों की एक परत लगा दें और दूध में घूला हुआ केसर डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा नमक, गरम मसाला, भुना हुआ प्याज और घी डालें।

हांडी को ढक दें और किसी भारी चीज पर उसे लटका दें और हल्की आंच पर पकने दें। आधे घंटे पकाने के बाद इसे गर्म सर्व करें। बिरयानी को खुशबूदार बनाने के लिए उसमें केवड़ा जल या गुलाब जल डाल सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner