banner

रेसिपी : भिंडी दो प्याजा से बढ़ाएं दोपहर के खाने का मजा, Recipe Hindi News


छुट्टी का दिन और दोपहर का खाना बेहद खास होता है। पूरा परिवार जब साथ बैठकर खाना खाता है, तो यह मौका अपने आप खास हो जाता है। आपके दोपहर के खाने को और भी जायकेदार बनाने में मदद करने के लिए हम पेश कर रहे…

रेसिपी : भिंडी दो प्याजा से बढ़ाएं दोपहर के खाने का मजा

छुट्टी का दिन और दोपहर का खाना बेहद खास होता है। पूरा परिवार जब साथ बैठकर खाना खाता है, तो यह मौका अपने आप खास हो जाता है। आपके दोपहर के खाने को और भी जायकेदार बनाने में मदद करने के लिए हम पेश कर रहे हैं, भिंडी दो प्याजा की रेसिपी। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

  • भिंडी- 500 ग्राम
  • कद्दूकस किया अदरक- 1 इंच ’  बारीक कटा प्याज- 2
  • जीरा- 1 चम्मच ’  हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच ’  लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 3 चम्मच

विधि
भिंडी को धोकर सुखा लें और एक इंच लंबे टुकड़ों में काट लें। पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा पकने लगे तो पैन में बारीक कटा प्याज और अदरक डालें। आंच धीमी करें और प्याज को अच्छी तरह से भून लें। अब पैन में भिंडी डालें, ऊपर से नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और मिलाएं। धीमी आंच पर भिंडी को पकाएं और गैस ऑफ कर दें। रोटी या परांठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner