तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है. फिल्म की ऑफिशियल राइटर कनिका ढिल्लों पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर एक कल्याण बंदी नाम के राइटर ने उन पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है और दावा किया है कि इसकी ऑरिजनल स्क्रिप्ट उनकी है.
कॉन्सेप्ट कॉपी और टाइटल चोरी का आरोप
तापसी पन्नू की आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म ‘गांधारी’ पर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी की चोरी के आरोप लेखक कल्याण बंदी ने लगाया है. कल्याण ने फिल्म के प्रमोशनल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दावा किया कि कनिका ढिल्लों उनकी स्क्रिप्ट चुराई है. आपको बता दें कि कनिका आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट की राइटर और प्रोड्यूसर दोनों हैं. कल्याण ने आरोप लगाया कि ‘गांधारी’ का कॉन्सेप्ट उनसे कॉपी किया गया है और तो और उनके टाइटल का भी इस्तेमाल किया गया है.

इतना ही नहीं, कल्याण बंदी ने इन दावों को साबित करने के लिए डिज्नी स्टार के साथ हुई बातचीत के ईमेल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. हालांकि, डॉक्यूपेंस से पता चलाता है कि पिच सीधे नेटफ्लिक्स के बजाय स्टार इंडिया को सब्मिट की गई थी. ईमेल के मुताबिक, इस पर बातचीत 2022 से चल रही है.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
कल्याण बंदी ने मांगी थी अपॉइंटमेंट
इसके साथ ही राइटर कल्याण बंदी ने फिल्म ‘गांधारी’ के प्रमोशनल पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कनिका ढिल्लों से मुलाकात के लिए अपॉइंटमेंट भी मांगी, जो एक साल पुराना मैसेज है. कमेंट बॉक्स में दावा किया गया, ‘गांधारी मेरी स्क्रिप्ट है और इसका टाइटल मैंने 5 साल पहले ही भेजा था. क्या आप मुझे अपॉइंटमेंट दे सकती हैं? इस टाइटल को लेकर बहुत सारे डाउट्स हैं.’
गौरतलब है कि इस महीने इंडस्ट्री में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर यह दूसरा बड़ा विवाद सामने आ रहा है. इसके पहले सयानी गुप्ता के प्रोजेक्ट ‘आसमानी’ को लेकर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी की चोरी के आरोप लगे थे.
यह भी पढ़ें: रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म
‘गांधारी’ स्क्रिप्ट चोरी पर मेकर्स का बयान
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ पर जहां स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लग रहे हैं. वहीं, मेकर्स की ओर से भी मामले को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट भी सामने आ गया है. कथा पिक्चर्स की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है. इसमें उन्होंने ‘गांधारी’ की स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट को ऑरिजनल बताया है. इसमें लिखा है, ‘सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हमारी फिल्म गांधारी किसी दूसरे व्यक्ति के आइडिया की नकल है. फिल्म का नाम भी उसी से लिया गया है. हम इन सभी आरोपों को खारिज करते हैं. गांधारी एक ओरिजनल फिल्म है, जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है. इसे कनिका ढिल्लों की कंपनी कथा पिक्चर्स ने डेवलप किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी पूरी तरह से कनिका का ही है.’
कथा पिक्चर्स की ओर से ये भी अपील की गई कि इसे बिना पुष्टि वाली गलत जानकारी मानी जाए. साथ ही मीडिया से अनुरोध किया गया कि इसे प्रकाशित करने से बचें.
कब रिलीज होगी ‘गांधारी’?
बहरहाल, अगर तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ के बारे में बात की जाए तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से रिलीज किया जाएगा. फिल्म 3 सितंबर, 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी. ये हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसमें लापता बेटी को ढूंढने और बचाने वाली मां के रोल में तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं. इसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है. फिल्म में तापसी के अलावा इश्वक सिंह, छाया कदम और स्वास्तिका मुखर्जी ने अहम रोल प्ले किया है.


