अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन है तो आप आलू की यह चटपटी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी:
सामग्री
’ बेबी पोटैटो (छोटे-छोटे आलू)- 500 ग्राम ’ तेल- 3…

अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन है तो आप आलू की यह चटपटी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी:
सामग्री
’ बेबी पोटैटो (छोटे-छोटे आलू)- 500 ग्राम ’ तेल- 3 चम्मच
’ सरसों- 1 चम्मच ’ मेथी- 1/4 चम्मच ’ जीरा- 1 चम्मच ’ हींग- 1/4 चम्मच
’ दरदरा सौंफ- 1 चम्मच ’ दरदरा धनिया- 1 चम्मच ’ करी पत्ता- 12 ’ बारीक कटा प्याज- 1/2 कप ’ बारीक कटी मिर्च- 2 ’ बारीक कटा अदरक- 1 चम्मच ’ धनिया पाउडर- 1 चम्मच ’ हल्दी पाउडर- 1 चम्मच ’ लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
’ नमक- स्वादानुसार ’ नीबू का रस- 2 चम्मच ’ बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि
आलू को धोकर कुकर में आवश्यकतानुसार पानी के साथ डालें। कुकर का ढक्कन बंद करके दो सीटी लगाएं। कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। आलू का छिलका छील लें। पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों, मेथी, जीरा, हींग, सौंफ और धनिया डालें। उन्हें कुछ सेकेंड पकने दें। करी पत्ता और प्याज पैन में डालें और अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर पांच-छह मिनट पकाएं। धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर तीन से चार मिनट तक पकाएं। अगर मसाला पैन में चिपकने लगे तो उसमें दो चम्मच पानी डाल दें। उबले आलू को पैन में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। पैन को ढककर सभी सामग्री को धीमी आंच पर चार से पांच मिनट तक पकाएं। गैस ऑफ कर पैन में नीबू का रस डालकर मिलाएं। धनिया पत्ती से गार्निश कर रोटी या चावल-दाल के साथ सर्व करें।



