15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है. इस खास मौके पर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कपिल शर्मा एक स्पेशल एपिसोड लेकर आ रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड का ऐलान कर दिया है. इस एपिसोड में ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की टीम बतौर गेस्ट नजर आएगी. ऐसे में फैंस को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है.
कब और कहां देख पाएंगे ये स्पेशल एपिसोड?
नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड की अनाउंसमेंट की है. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘गोल्डन एरो टीम के सदस्य कैप्स कैफे में आराम कर रहे हैं.’ साथ ही मेकर्स ने बताया कि इस खास एपिसोड का प्रीमियर 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स होगा. शेयर किए गए पोस्टर में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दिया मिर्जा, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा और प्राजक्ता कोहली नजर आ रहे हैं. ये सभी कलाकार वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें:-ओटीटी पर रहा ब्लॉकबस्टर शो, फिर क्यों बनाई गई ‘मिर्जापुर द मूवी’? फरहान अख्तर ने बताई असल वजह
कैसी है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की कहानी?
बता दें कि वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों काफी चर्चा में है. ये सीरीज 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में भारतीय वायुसेना के साहस और योगदान को दिखाया गया है.
सीरीज में युद्ध के दौरान वायुसेना के सामने आई चुनौतियों को भी दिखाने की कोशिश की गई है. इसकी शूटिंग कई रियल लोकेशंस पर की गई है. वहीं, कुछ हिस्सों की शूटिंग भारतीय वायुसेना के ऑपरेशनल बेस और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई है, जिससे कहानी को और भी वास्तविक बनाने की कोशिश की गई है.
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में दिख रहे ये कलाकार
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का निर्देशन ओनी सेन ने किया है, जबकि इसकी कहानी संदीप जैन, निखिल रवि और बरुण कश्यप ने मिलकर लिखी है. इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, विनय पाठक, मनु ऋषि चड्ढा, अभय वर्मा, हर्ष ए. सिंह, आदिल हुसैन और बरुण सोबती अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 6 एपिसोड की इस सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ये भी पढ़ें:-ओटीटी पर रहा ब्लॉकबस्टर शो, फिर क्यों बनाई गई ‘मिर्जापुर द मूवी’? फरहान अख्तर ने बताई असल वजह


