Friday OTT Release: 15 अगस्त, 2026 का वीकेंड इस बार और भी स्पेशल होने वाला है. फ्राइडे को आपकी मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें साउथ और हिंदी की फिल्में शामिल हैं. इसमें ‘कॉकटेल 2’ जैसी मूवी के नाम शामिल हैं, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप घर बैठे फैमिली के साथ देख सकते हैं. इसमें कंगना रनौत की फिल्म का भी नाम शामिल है. देखिए पूरी लिस्ट…
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 34 करोड़, इंडिया नेट कलेक्शन 95.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड 147.68 करोड़ का बिजनेस किया था. इसे थिएटर में 19 जून, 2026 को रिलीज किया गया था. डायरेक्टर होमी अदजानिया की ये फिल्म अब ओटीटी पर 14 अगस्त, 2026 को रिलीज हो रही है, जिसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ या ‘आवारापन 2’, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ इस साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. हालांकि, इस फिल्म को थिएटर में खास रिस्पांस नहीं मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली बुरी तरह से पिटी. अब ये इस वीक ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. कंगना रनौत की ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी.

आखिरी सवाल
एक्टर संजय दत्त की फिल्म भी इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. उनकी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ थिएटर में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और बाबरी मस्जिद विध्वंस की कहानी को दिखाया गया है. इसे ओटीटी पर 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज किया जाएगा. इसे लायंसगेट प्ले पर देखा जा सकता है. इसमें नमाशी चक्रवर्ती अहम रोल में दिखेंगे.

मिस्टर वर्क फ्रॉम होम
‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’ एक तेलुगु फिल्म है. इसमें अरविंद नाम के एक युवा, मॉडर्न कॉर्पोरेट प्रोफेशनल की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो पक्के तौर पर मानता है कि घर से काम करना ही कामयाबी की बड़ी सफलता रही. ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें त्रिगुण, पायल राधाकृष्ण, अनीश कुरुविला, शिवाजी राजा, हर्ष वर्धन, सत्य कृष्णन और हर्ष चेमुडु जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसे 14 अगस्त, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सनएनएक्सटी पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड
आरूपी
‘आरूपी’ एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म हैं, जिसका निर्देशन अभिलाष वारियर ने किया है. इसमें वैशाख रवि, नेहा चावला, जॉय मैथ्यू, सिंधु वर्मा, साक्षी बडाला, कन्नन सागर और नेबू अब्राहम जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. ये एक मलयालम फिल्म है, जिसे प्राइम वीडियो पर 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. इसमें एक बदला लेने वाली यक्षिणी की कहानी देखने के लिए मिलती है.


