banner

रेसिपी : नारियल और मगज की बर्फी से खास बनेगी जन्‍माष्‍टमी, Recipe Hindi News


दो दिनों के बाद जन्‍माष्‍टमी का त्‍योहार है। यूं तो यह मौका भक्‍ति और पूजा का है, मगर नन्‍हे से बाल गोपाल के लिए कुछ मीठा ते आप भी बनाएंगी। तो आज हम आपको नटखट माखनचोर को भोग…

nariyal barfi

दो दिनों के बाद जन्‍माष्‍टमी का त्‍योहार है। यूं तो यह मौका भक्‍ति और पूजा का है, मगर नन्‍हे से बाल गोपाल के लिए कुछ मीठा ते आप भी बनाएंगी। तो आज हम आपको नटखट माखनचोर को भोग लगाने के लिए नारियल और मगज की बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह आपके अपने बच्‍चों और बड़ों को भी काफी पसंद आएगी।

  • 1 ½ कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1/2 कप खरबूजे के बीज
  • 2 कप चीनी
  • 1 कप पानी 

विधि

कढ़ाई को गैस पर रख के गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डल दें। इसे धीमी आंच पर हल्‍का सुनहरा होने तक भूनें। हल्‍का गोल्‍डन होने पर गैस बंद कर दें और उसे कढ़ाई से निकाल लें। अब कढ़ाई में खरबूजे के बीज डालकर भूनें। जब बीज चटकने की आवाज आने लगे तो गैस बंद करके बीज कढ़ाई से निकालकर अलग रख दें। 

अब कढ़ाई में पानी और चीनी डालकर 10 से 12 मिनट तक पकाएं। जब दो तार की चाशनी बनने लगे तो गैस धीमी कर दें। चाशनी में भुना हुआ नारियल और खरबूजे के बीज मिला कर 3 से 4 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें और समतल प्‍लेट या ट्रे में घी लगा दें और सरा मिश्रण उस पर पलट कर एक बराबर से फैला दें। ठंडा होने पर इसे बर्फी या सांचे से मनचाहे आकार में काट लें। नारियल और मगज की कतली तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner