banner

रेसिपी : ओट्स की रोटी से संवारें सेहत, Recipe Hindi News


ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कम कैलोरी का और मजेदार कुछ खाने का मन हो तो ओट्स की रोटी अच्छा विकल्प हो सकता है। ओट्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसमें बीटा ग्‍लूकन की मात्रा…

oats roti

ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कम कैलोरी का और मजेदार कुछ खाने का मन हो तो ओट्स की रोटी अच्छा विकल्प हो सकता है। ओट्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसमें बीटा ग्‍लूकन की मात्रा ज्‍यादा होती है जो कोलेस्‍ट्रॉल को कम करता है। ओट्स की रोटी बनाने में बेहद आसान है और इसे आप अपने रोज़ाना के आहार में ग्रेवी या दही के साथ खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

  • ओट्स – ½ कप 
  • प्‍याज – ¼ कप 
  • होलव्‍हीट आटा – 1 कप 
  • धनिया – 1/ कप 
  • तेल – 1 टेबलस्‍पून 
  • चिली पाउडर – ½ टेबलस्‍पून 
  • नमक – 1 टेबलस्‍पून

विधि
एक कटोरे में गेहूं का आटा लें। इसमें ओट्स, कटी हुई प्‍याज, धनिया, हरी मिर्च, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर इसका मुलायम आटा अच्‍छी तरह से गूंथ लें। इसे ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें। 

अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और सामान्य रोटी की तरह बेल लें। गर्म तवे पर इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें। आप चाहें तो इस पर तेल लगाकर भी सेक सकती हैं। अच्‍छी तरह सिकी गरमागरम और कुरकुरी ओट्स रोटी लो फैट दही के साथ सर्व करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner