
करिश्मा तन्ना ने पति वरुण बंगेरा के 40वें बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस खास मौके पर घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था, जिसकी झलक तस्वीरों में साफ देखने को मिल रही है.

एक तस्वीर में करिश्मा अपने पति वरुण को प्यार से गले लगाते हुए पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है और साथ में उनकी बॉन्डिंग भी काफी प्यारी लग रही है.

वहीं, वरुण का बर्थडे केक भी काफी खास था. खूबसूरत केक पर ‘हैप्पी 40 वरुण’ लिखा हुआ था.

करिश्मा तन्ना ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पसंदीदा इंसान को 40वें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.’ इन सारी हंसी-मजाक, मस्ती, छोटी-छोटी लड़ाइयों और खूबसूरत यादों के बीच तुम हमेशा मेरे अपने रहे हो, मेरे सुकून और मेरे घर जैसे.’

उन्होंने आगे लिखा, ’40 की उम्र तुम पर बहुत जंच रही है, लेकिन तुम्हें एक पति और अब एक पिता के रूप में देखना उससे भी ज्यादा खूबसूरत है. बेबी और मैं तुम्हें पाकर खुद को बहुत खुशनसीब मानते हैं.’

बता दें, करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ शादी की थी. कपल अब एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं.

एक्ट्रेस ने जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के खास दिन पर एक बेटे को जन्म दिया.
Published at : 28 Aug 2026 01:24 PM (IST)

