‘मैं अपने निशान मेकअप से छिपाती थी…’, काम्या पंजाबी का छलका दर्द, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा


टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. अब एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं और वजह है उनका लेटेस्ट इंटरव्यू. काम्या पंजाबी ने हाल ही में पहली बार अपनी पहली शादी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि शादी के दौरान उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था. 

काम्या पंजाबी का छलका दर्द
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में काम्या ने बताया कि वो किस तरह अपने चेहरे के निशान मेकअप से छिपाकर बाहर जाती थीं. उन्होंने ये भी बताया कि पति के लगातार सवालों और पाबंदियों से वो किस कदर परेशान हो गई थीं और आखिरकार अपनी बेटी के सामने हुई एक घटना के बाद उन्होंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला किया. 

मैं अपने निशान मेकअप से छिपाती थी...', काम्या पंजाबी का छलका दर्द, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा

25 साल की उम्र में की थी पहली शादी
काम्या ने बताया कि उन्होंने 25 साल की उम्र में अपने पहले पति बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी. दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. हालांकि, शादी से पहले ही उनके रिश्ते में काफी परेशानियां थीं और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. काम्या के माता-पिता ने भी उन्हें इस रिश्ते को लेकर समझाया था, लेकिन वो अपनी पहली मोहब्बत को छोड़ना नहीं चाहती थीं. 

मैं अपने निशान मेकअप से छिपाती थी...', काम्या पंजाबी का छलका दर्द, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा

उन्होंने कहा, ‘हम शादी से पहले भी एक-दूसरे से नहीं बनती थी.  हमें उस वक्त ही समझ जाना चाहिए था कि ये रिश्ता सही नहीं है. मेरे माता-पिता ने भी मुझे समझाया था, लेकिन पहला प्यार ऐसा होता है कि आपको लगता है यही वो इंसान है. मैं उनकी बात नहीं सुनना चाहती थी. मैंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की. लोग कहते हैं कि मैंने 13 साल बर्बाद कर दिए, लेकिन मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. मैंने इस रिश्ते को बचाने के लिए सब कुछ दिया, ताकि बाद में मुझे ये अफसोस न हो कि मैंने कोशिश नहीं की.’

मेकअप से छिपाती थीं चेहरे के निशान
काम्या ने बताया कि शादी के दौरान वो घरेलू हिंसा का शिकार हुईं. कई बार चेहरे पर लगे निशान छिपाने के लिए उन्हें मेकअप का सहारा लेना पड़ता था. उन्होंने कहा, ‘मैं घरेलू हिंसा से गुजर चुकी हूं. एक वक्त ऐसा था जब बाहर जाने से पहले मैं चेहरे पर मेकअप करती थी, ताकि निशान दिखाई न दें.’ 

मैं अपने निशान मेकअप से छिपाती थी...', काम्या पंजाबी का छलका दर्द, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा

काम्या पंजाबी ने सुनाया किस्सा
काम्या ने एक अवॉर्ड फंक्शन का किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि उस वक्त चेहरे के निशान मेकअप से छिपाकर वो अवॉर्ड लेने पहुंची थीं. बाहर से सब कुछ ठीक दिख रहा था, लेकिन अंदर से वो बेहद परेशान थीं. उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि एक बार मैं अवॉर्ड लेने गई थी और मुझे खुद पर शर्म आ रही थी. मैं सोच रही थी कि मैं कौन हूं और क्या कर रही हूं? घर में मेरे साथ मारपीट हो रही थी और मैं बाहर अवॉर्ड लेने जा रही थी. मैं ऐसी जिंदगी क्यों जी रही थी? मैं किसे कुछ साबित करना चाहती थी?’ 

मैं अपने निशान मेकअप से छिपाती थी...', काम्या पंजाबी का छलका दर्द, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कई बार बाथरूम में खुद को बंद करके घंटों रोती थीं. कई बार पूरी रात रोते हुए निकल जाती थी. एक कॉमेडी शो की रिहर्सल के दौरान भी मैं चेहरे के निशान छिपाने के लिए ज्यादा मेकअप करके पहुंचती थीं. सब लोग सोचते थे कि मैं रिहर्सल के लिए इतना मेकअप क्यों कर रही हूं. मैं अपनी वैनिटी वैन में बहुत रोती थी. मैं 24 घंटे एक्टिंग कर रही थी. किसी को नहीं पता था कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है.’

काम छोड़ने का भी बनाया दबाव
काम्या ने बताया कि उनके पति चाहते थे कि वो एक्टिंग छोड़ दें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘वो चाहते थे कि मैं काम छोड़ दूं, लेकिन मैंने कहा कि मैं अपना काम नहीं छोड़ूंगी. मैं क्यों छोड़ूं? मुझे अपने माता-पिता और परिवार को सपोर्ट करना था. मेरे काम, कपड़ों और मेरे साथ मौजूद लोगों को लेकर भी मुझसे लगातार सवाल किए जाते थे. अगर वो हर 10 मिनट में फोन करते और मैं फोन नहीं उठाती तो सवाल शुरू हो जाते थे कि मैंने फोन क्यों नहीं उठाया. कौन है तुम्हारे साथ? क्या चल रहा है? यहां तक कि मैं क्या पहन रही हूं, इस पर भी सवाल होते थे. लगातार आने वाली फोन कॉल और सवालों से मैं इतनी परेशान हो गई थीं कि एक बार मैंने अपना फोन तक तोड़ दिया था. मुझे लगा कि कम से कम फोन कॉल तो बंद हो जाएंगी और मुझे इतने सवालों के जवाब नहीं देने पड़ेंगे. मैंने फोन जमीन पर फेंका और पैरों से कुचल दिया.’

बेटी ने देखी लड़ाई तो लिया घर छोड़ने का फैसला
काम्या ने बताया कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उनकी बेटी ने दोनों को लड़ते हुए देख लिया और रोने लगी. उन्होंने कहा, ‘एक वक्त ऐसा आया जब मेरी बेटी ने हमें लड़ते हुए देख लिया और वो रोने लगी. उसी वक्त मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं चलेगा. मैं ये नहीं चाहती थी. इसके बाद काम्या ने अपना सामान पैक किया और घर छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि कुछ समय तक उनके कपड़े कार में ही रहते थे और वो कभी कार में तो कभी दोस्तों के घर पर रात बिताती थीं. 

ये भी पढ़ें: Toxic का भौंकाल, बनी दूसरी बिगेस्ट ‘ए’ रेटेड ओपनर फिल्म, तोड़ा ‘सालार’ का रिकॉर्ड

काम्या ने कहा, ‘जब मैंने अपना हैंडबैग उठाया, एक जोड़ी कपड़े पैक किए और घर से बाहर निकल गई, तो मेरे लिए ये बिल्कुल मुश्किल नहीं था. मैं एक बार भी नहीं रोई. उस घर से बाहर निकलते ही मुझे लगा जैसे मैं खुलकर सांस ले पा रही हूं. मैं करीब डेढ़ महीने तक घर से दूर रहीं. उस दौरान मैं काफी सुकून में थीं. मुझे कोई परेशानी, दुख या दर्द नहीं था. मैं शांत थी.’

तलाक में नहीं मांगा कुछ
काम्या ने बताया कि तलाक के दौरान उन्होंने किसी तरह की एलिमनी नहीं मांगी. उन्होंने अपनी बेटी की जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया. इतना ही नहीं, जिस कंपनी में उन्होंने इन्वेस्ट किया था, उसमें अपना हिस्सा भी छोड़ दिया. उन्होंने कहा, ‘जब हमारा तलाक हुआ तो मैंने कहा कि जो लिखना है लिख दो, मैं साइन कर दूंगी. मुझे एलिमनी नहीं चाहिए थी. मैंने कहा कि मैं अपनी बेटी को खुद पालूंगी और उसका खर्च उठाऊंगी. उनकी एक कंपनी में मैंने काफी निवेश किया था, लेकिन मैंने वो भी उनके नाम कर दिया. मुझे कुछ नहीं चाहिए था. मैंने बहुत शांति से रिश्ता खत्म किया. कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरे अंदर दिल ही नहीं बचा है. मैं पत्थर बन गई हूं. मैंने इतना कुछ देखा है कि कभी-कभी लगता है कि अब कोई चीज मुझे इंप्रेस ही नहीं करती.’ 

मैं अपने निशान मेकअप से छिपाती थी...', काम्या पंजाबी का छलका दर्द, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा

बता दें कि काम्या पंजाबी ने दो शादियां की हैं. एक्ट्रेस ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी. हालांकि, 2013 में दोनों का तलाक हो गया है. इस रिश्ते से काम्या का एक बेटी भी है. इसके बाद काम्या ने 10 फरवरी 2020 को दिल्ली के स्वास्थ्य उद्योग से जुड़े बिजनेसमैन शलभ डांग के साथ दूसरी शादी की. 

मैं अपने निशान मेकअप से छिपाती थी...', काम्या पंजाबी का छलका दर्द, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा

ये भी पढ़ें:- Toxic की कमाई में दूसरे दिन आई 64% गिरावट, पहले दिन का आधा भी नहीं कमा पाई, जानें कलेक्शन

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner