banner

क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- ‘मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी’


जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा शो भोजपुरी बवाल इन दिनों खूब चर्चा में है. शो में भोजपुर कि दिग्गज सितारों पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी के कई पर्सनल राज भी खुल रहे हैं. वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली दुबे से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई ऐसे सवाल पूछे जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वहीं शुभांकर न इस दौरान आम्रपाली से अक्षरा सिंह और पवन सिंह को लेकर भी सवाल पूछा कि जब अक्षरा का पवन सिंह संग ब्रेकअप हुआ था मुश्किल समय था तब आपने उन्हें अकेला छोड़ दिया था जबकि आप उन्हें अपनी बहन बताती थीं. इस पर आम्रपाली ने रिएक्ट किया.

क्या आम्रपाली दुबे ने नहीं दिया अक्षरा के मुश्किल समय में साथ? 
शुभांकर मिश्रा आम्रपाली से कहते हैं कि आप पर आरोप लगते हैं कि आप इंडस्ट्री की महिलाओं की हक की बात आती है तो आप स्टैंड नहीं लेती हैं और ये आरोप आप पर अक्षरा सिंह को लेकर लगा है. बहुत लोगों ने कहा कि आपने अक्षरा को बहन माना लेकिन जब अक्षरा का बुरा समय था तो आप उनके साथ खड़ी नहीं थीं. अक्षरा ने भी कहा कि वे अकेली पड़ गई थीं.  इस पर आम्रपाली ने कहा, “ किसी ने साथ नहीं दिया इससे क्या तात्पर्य है. उस समय अक्षरा का साथ दिया जब इंडस्ट्री में ये बातें हो रही थी कि अगर आप अक्षरा संग दिखेंही  तो पवन सिंह शायद आपके साथ काम नहीं करेंगे. लेकिन फिर भी मैने अक्षरा के साथ दिखना ही चुना क्योंकि वो मेरी दोस्त है.

जिस समय लोग उनका बायकॉट कर उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक नहीं कराना चाहते थे तब मैंने कहा था कि भाड़ में जाए देखते हैं कौन क्या कहता है. इतना करने के बाद भी उन्होंने बाहर निकलकर यही बोला कि इंडस्ट्री में किसी ने मेरा साथ नहीं दिया. तुम्हे छोड़ी बहन बोला है तो दिखाने के लिए नहीं बोला है, तुम्हे छोटी बहन मानते हैं इसलिए बोला है. तुम मेरे बारे में बोलने से पहले एक बार भी सोची नहीं. इससे मुझे बहुत तरलीफ हुई और मुझे नहीं लगता कि मैं इससे कभी निकल पाऊंगी. मैंने हमेशा उसका साथ दिया है.

सच नहीं बताती थीं अक्षरा सिंह
आम्रपाली अक्षरा के बारे में बात करते हुए इमोशनल भी हो गई. उन्होने आगे कहा, “ हम उनसे पैर दबाने वाली बात पूछते थे तो वो सच नहीं बताती थीं और कहती हैं कि लोग पवन सिंह के बारे में झूठ बोल रहे हैं. तो मैं उसकी कैसे मदद करती.” इस पर शुभांकर ने उनके कहा कि हो सकता है वो आप पर ट्रस्ट नहीं करती हों. ये सुनकर आम्रपाली दुबे ने कहा कि मैं हनुमान जी की तरह कलेजा चीरकर नहीं दिखा सकती.

ये भी पढ़ेंः शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी

पवन सिंह की शादी के दिन अक्षरा के लिए लड़ीं थीं आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे ने आगे बताया, “ पवन सिंह की शादी के दिन मैं उन्हें फोन कर उनसे लड़ रही थीं. जयमाल और फेरे के दौरान मैं उनसे लड़ रही थी कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं. और वो वहां से बोल रहे थे कि मेरी मां से ज्यादा जरूरी मेरे लिए कुछ नहीं है पंडित जी. वो जो बोलेंगी मैं वही करूंगा मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है. मैं उन पर चिल्ला रही थी. क्या बिना लॉयलटी कोई किसी के लिए ऐसा करेगा. तो मैं आपके बारे में मन में क्या भावना रखती हूं मैं उससे खुश हूं. मुझे भगवान को मुंह दिखाना है मैं उनको मुंह दिखाने के लिए तैयार हूं.

पवन सिंह पर अक्षरा के आरोप
पवन सिंह के साथ अक्षरा का रिश्ता लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है. एक्ट्रेस ने कई बार पवन सिंह पर रिश्ते के दौरान मारपीट और कंट्रोल करने वाले व्यवहार का आरोप लगाया है. शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, “ऐसा कई बार हुआ है और एक बार तो मैं बाल-बाल बची थी. मुझे एक बंद कमरे में पीटा गया था.”

अक्षरा ने माना था कि उस समय वह बहुत प्यार करती थीं और उनके साथ भविष्य के सपने देख रही थीं. उन्हें लगता था कि वह उनसे शादी करेंगी और उन्होंने रिश्ते को बनाए रखने की पूरी कोशिश की. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पवन सिंह चाहते थे कि जब भी वह स्टेज पर जाएं, तो उनके पैर दोनों हाथों से छुएं. उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई चूक होती थी, तो उन्हें ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं जिनसे वह मानसिक रूप से टूट जाती थीं.

अक्षरा ने यह भी दावा किया कि उनका रिश्ता आम रिश्तों जैसा नहीं था. उन्होंने इसे “कॉन्ट्रैक्ट वाला रिश्ता” बताया था और आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उनसे एक एग्रीमेंट पर साइन करवाया था. उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह लंबे समय तक एक ही रिश्ते में टिके नहीं रह पाते थे.2019 में, अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि पवन सिंह उन्हें धमकियां देते थे और सोशल मीडिया पर उनके बारे में अश्लील और अपमानजनक कंटेंट शेयर करते थे.

 

इंडस्ट्री ने नहीं दिया साथ
बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया था कि  पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद उन्हें काम के ऑफर आने बंद हो गए थे. उनका इंडस्ट्री ने बायकॉट जैसा कर दिया था. केस किया तो लोगों ने पेरशान करना शुरू कर दिया था. अक्षरा ने कहा था कि उन्होंने बहुत मुश्किल दौर झेला था लोग उन्हें यूपी बिहार में रहने तक नहीं देना चाहते थे और लोग तेजाब लेकर भी उनके पीछे पड़ गए थे. हालांकि उन्होंने सभी मुश्किलों का सामना किया. है.”

ये भी पढ़ेंः ‘धमाल’ के राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी का आरोप, निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता पर केस दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner