अगस्त का तीसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए काफी इंटरेस्टिंग रहने वाला है. दरअसल इस वीक ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक से लेकर कॉमेडी और सुपरहीरो ड्रामा तक कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. यानी इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिंज वॉच के लिए बहुत कुछ है तो चलिए यहां 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी की वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे जियो हॉटस्टार पर 21 अगस्त से देख सकेंगे.
प्यार प्रेमा कल्याणम
इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को एलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और इसमें वे सान्वी मेग्घाना के साथ लीड रोल में इसकी कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में है जो शादी के बाद भी अपने मायके में ही रहती है, जिससे उसके पति को ‘घर-जमाई’ बनकर वहीं रहना पड़ता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त से स्ट्रीम कर सकेंगे.
चेन्नई लव स्टोरी
किरण अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया रेड्डी स्टारर, तेलुगु रोमांटिक ड्रामा ‘चेन्नई लव स्टोरी’ प्यार, चाहत और रिश्तों की कई परतों को सामने लाती है, बॉक्स ऑफिस पर सफल रहने के बाद, यह फिल्म 21 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.
लैंटर्न्स
लैंटर्न्स एक लाइव-एक्शन सीरीज है जो ग्रीन लैंटर्न हैल जॉर्डन और नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट की कहानी है, वे अमेरिका के भीतरी इलाके में एक मर्डर केस की इनवेस्टिगेशन करते हैं. इसे 17 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
आउटर बैंक्स सीज़न 5
आउटर बैंक्स सीजन 5 इस सीरीज का आखिरी सीजन है और इसमें 10 एपिसोड हैं, जो सभी एक साथ रिलीज होंगे. इसे नेटफ्लिक्स पर 20 अगस्त से देख सकते हैं.
फेसिंग एल चाप
सच्ची घटनाओं पर आधारित यह क्राइम ड्रामा दो मैक्सिकन पुलिस अधिकारियों की कहानी है, जो एक चोरी की कार को रोकने के दौरान कुख्यात ड्रग लॉर्ड एल चापो का सामना करते हैं. यह स्पेनिश थ्रिलर 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी.
ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
ब्लड सैक्रिफाइस
इस पांच पार्ट वाली सीरीज़ में, एक पुलिस वाला अपने साथियों की सिलसिलेवार हत्याओं की जांच करता है. यह स्वीडिश क्राइम थ्रिलर 20 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
टेक अ हाइक
जाने-माने प्रोड्यूसर ना युंग-सुक एक नई एडवेंचर रियलिटी सीरीज लेकर आ रहे हैं. इसमें चार ऐसे सेलिब्रिटीज को शामिल किया गया है जिन्हें हाइकिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उन्हें दक्षिण कोरिया के बर्फ से ढके पहाड़ों पर सर्दियों के बीच एक मुश्किल सफर पर भेजा जाता है. यह शो 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.
ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को ‘धमाल 4’ को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी


