banner

‘कोई फर्क नहीं पड़ता…’, रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच


रोहित शेट्टी इन दिनों रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ को होस्ट कर रहे हैं. शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.  इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है और स्टंट्स के साथ साथ कंटेस्टेंट की मस्ती भी देखने को मिलती है. वहीं हालिया एपिसोड में रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स को राय देते नजर आएं.  

रोहित शेट्टी ने दी राय
रोहित शेट्टी ने रीसेंट एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट का फोन ले लिया जिसके बाद ये भी कहा कि अगर जिसने अपना टास्क परफॉर्म नहीं किया उसका एक सच रिवील होगा. मजाक मस्ती के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी राय देते हुए नजर आए कि ‘इन्हें कोई फर्क़ नहीं पड़ता की लोग क्या कहते हैं?’

रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि ना सम्मान की अपेक्षा ना बेज्जती का भय है. जब पेपर में फिल्मों को एक स्टार मिलता था तो वहां से करियर बनाया है. तो कुछ फर्क नहीं पड़ा कि कौन गाली दे रहा है क्योंकि जो गाली दे रहा है वो अपने व्यूज के लिए गाली दे रहा है. उसको ये नहीं पड़ी है कि वो आपको पसंद करता है या नहीं करता है, जब दुनिया से जाओगे तो भी लोग 24 घंटे में भूल जाएंगे तो उनका क्यों सोचना?’

ये भी पढ़ेंः आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब

कब और कहां देखें खतरों के खिलाड़ी 15
बता दें, खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नए और पुराने कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. सीजन 15 में विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, रूहानिका धवन, अविनाश मिश्रा, ओरी, जैस्मिन भसीन,हर्ष गुजराल, अविका गौर और शगुन शर्मा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.

शो 1 अगस्त से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं स्टार यश की पत्नी राधिका? खूबसूरती में देती हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner