banner

नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट


Netflix Top Trending Movie: ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें कई बार फिल्में बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर आते ही छा जाती हैं. ऐसे में इस हफ्ते फ्राइडे को एक ऐसी रोमांटिक फिल्म आई, जिसने पहले तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की लेकिन अब जब ओटीटी पर आई तो इसने यहां पर भी कब्जा कर लिया. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर जिस फिल्म ने कब्जा किया है वो कोई और नहीं बल्कि रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. लेकिन अब इसे अगस्त के फर्स्ट वीक में ओटीटी पर रिलीज किया गया तो यहां पर भी इसने नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. इस फिल्म का टाइटल ‘मैं वापस आऊंगा’ है.

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!

‘मैं वापस आऊंगा’ का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. इसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह के साथ वेदांग रैना जैसे कलाकार अहम रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी और आगे भी कमाई कछुए की चाल से की थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया था.

जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 99.34 करोड़, इंडिया नेट कलेक्शन 65.12 करोड़ और ओवरसीज में 21.98 करोडड़ की बिजनेस किया था. फिल्म ने अच्छा खासा बिजनेस कर लिया था.

नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट

‘मैं वापस आऊंगा’ ने कितना कमाया था प्रॉफिट?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के बॉक्स ऑफिस प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो इसने वर्ल्डवाइड 99.34 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 70 करोड़ था तो इस लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41 परसेंट का प्रॉफिट कमाया था. ये 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी.

यह भी पढ़ें: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

2026 की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है ‘मैं वापस आऊंगा’

फिल्म ‘ मैं वापस आऊंगा’ 2026 की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही. इस मूवी पर दर्शकों ने भरपूर प्यार  लुटाया. देखिए लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. भूत बंगला- 292.64 करोड़
4. धमाल 4- 231.12 करोड़
5. वेलकम टू द जंगल- 196.11 करोड़
6. कॉकटेल 2- 166.19 करोड़
7. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
8. अल्फा- 99.07 करोड़
9. मैं वापस आऊंगा- 98.85 करोड़
10. है जवानी तो इश्क होना है- 87.78 करोड़

नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट

इम्तियाज अली की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी

इतना ही नहीं, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने डायरेक्टर इम्तियाज अली के करियर में भी शानदार रिकॉर्ड बनाया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म इम्तियाज अली की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. देखिए टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मे…
1. लव आज कल (2009)- 67 करोड़
2. तमाशा- 65.5 करोड़
3. मैं वापस आऊंगा- 65.12 करोड़
4. जब मैरी मेट सेजल- 62.5 करोड़
5. रॉकस्टार- 62 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner