
‘आवारापन’ साल 2007 में आई एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर और रोमांस से भरी फिल्म है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी और श्रिया सरन लीड रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल नहीं रही थी, लेकिन फिल्म में गानें लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

‘हमारी अधूरी कहानी’ साल 2015 में आई एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है. इसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया है. फिल्म में इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव हैं. ये फिल्म एकतरफा प्यार, त्याग और अधूरेपन को दिखाया गया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जन्नत’ साल 2008 में रिलीज हुई थी. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ सोनल चौहान फीमेल लीड में थीं. इमरान की ये फिल्म आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर है. इस फिल्म के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया. आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

‘गैंगस्टर’ साल 2006 में रिलीज हुई एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी. इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया था. इस फिल्म से कंगना रनौत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री को खूब सराहा गया. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.

‘मर्डर 2’ साल 2011 में रिलीज हुई थी. फिल्म में इमरान हाशमी जैकलीन फर्नांडिस संग रोमांस करते नजर आते हैं. फिल्म का गाना ‘हाले दिल’ आज भी लोगों की जुबा पर रहता है. ये प्राइम वीडियो पर देखे जा सकती है.

साल 2012 में रिलीज हुई ‘जन्नत 2’ एक बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म है. इसमें इमरान हाशमी, रणदीप हुड्डा और ईशा गुप्ता ने अभिनय किया है. फिल्म में रोमांस और लव स्टोरी भी देखने को मिलती है. ये फिल्म ‘जन्नत’ का सीक्वल है. प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

इमरान हाशमी की फिल्म तुम मिले भी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ सोहा अली खान लीड रोल में हैं, और इसकी कहानी प्यार, ब्रेकअप पर बेस्ड है. ये भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है.
Published at : 14 Aug 2026 06:25 PM (IST)
Tags :


